Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam 12 July 2024: यूपी में मौसम की जानकारी, भारी बारिश और आंधी के साथ येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam 12 July 2024: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR और पूरे देशभर में हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। गुरुवार को यूपी, बिहार और पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई, जिससे तापमान में कमी आई।

Aaj Ka Mausam 10 July 2024: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से राहत कब? जानिए अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam 12 July 2024: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR और पूरे देशभर में हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। गुरुवार को यूपी, बिहार और पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई, जिससे तापमान में कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम समेत आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं 12 जुलाई को देशभर का मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली में आज झमाझम बरस सकते हैं बादल

दिल्ली में गुरुवार को बारिश नहीं हुई जिससे उमस और गर्मी बढ़ गई। हालांकि, मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के अनुसार, दिल्ली के कुछ इलाकों में आज बादल झमाझम बरस सकते हैं। बिजली चमकने की चेतावनी भी जारी की गई है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में भी दिल्ली में रिमझिम बारिश की संभावना है।

आज आपके शहर का तापमान

शहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)

  • दिल्ली 27 33
  • नोएडा 28 36
  • गाजियाबाद 26 35
  • पटना 27 35
  • लखनऊ 27 33
  • जयपुर 29 37
  • भोपाल 24 32
  • मुंबई 27 29
  • अहमदाबाद 27 34
  • जम्मू 25 33

यूपी में मॉनसून ने फिर पकड़ी रफ्तार

उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश हो सकती है। 12 और 13 जुलाई के लिए गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या समेत 23 जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को घरों से कम बाहर निकलने और नदियों और तालाबों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

हिमाचल प्रदेश में 17 जुलाई तक बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। गुरुवार को मणिमहेश डल झील मार्ग लैंड स्लाइड की वजह से बंद हो गया। मौसम विभाग ने शिमला में आज और कल के लिए भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। 17 जुलाई तक राज्य के कई इलाकों में लगातार बारिश का अनुमान है।

इन राज्यों में आज बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि 12-15 जुलाई के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में भारी वर्षा की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम, बिहार और अरुणाचल प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story