Begin typing your search above and press return to search.

Dheeraj Sahu Cash: कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 200 करोड़ रुपये नकदी बरामद, नोटों को गिनने में अधिकारीयों की हालत हुई ख़राब

Dheeraj Sahu Cash: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में अभी तक 200 करोड़ रुपये नकदी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल स्थित इन ठिकानों पर बुधवार को छापा मारा गया था।

Dheeraj Sahu Cash: कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 200 करोड़ रुपये नकदी बरामद, नोटों को गिनने में अधिकारीयों की हालत हुई ख़राब
X
By Ragib Asim

Dheeraj Sahu Cash: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में अभी तक 200 करोड़ रुपये नकदी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल स्थित इन ठिकानों पर बुधवार को छापा मारा गया था। बुधवार को 50 करोड़ रुपये और गुरुवार को 150 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई। अभी तक 200 करोड़ रुपये की गिनती हो पाई। शुक्रवार को भी नोटों की गिनती जारी रही। नकदी बढ़ सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छापा शराब कंपनी बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज पर मारा गया है, जो साहू के परिजनों की कंपनी है। आयकर विभाग ने कंपनी के सतपुड़ा कार्यालय में छापा मारकर 200 करोड़ रुपये नकदी बरामद की। कार्यालय में 9 अलमारियां नोटों के बंडल से भरी थीं। इनमें 100, 200 और 500 रुपये की गड्डी थीं। पहले नोटों को 157 बैग में भरा और जब बैग कम पड़े तो बोरे में भरकर ट्रक से बैंक लाया गया।

कौन हैं धीरज साहू?

धीरज सांसद होने के साथ एक बड़े उद्योगपति हैं। उनकी शराब कंपनी पश्चिमी ओडिशा की सबसे बड़ी देशी शराब बनाने और बेचने वाली कंपनियों में से एक है। साहू की कई और कंपनियां भी हैं। उनके भाई शिव प्रसाद साहू भी सांसद रहे हैं। उनका परिवार शुरू से कांग्रेसी है। धीरज 2009 में पहली बार राज्यसभा पहुंचे थे। आयकर विभाग ने कंपनी के कई खातों को फ्रीज किया है। जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी शामिल हो सकती है।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story