Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Petrol Diesel Ka Dam: देशभर में आज का पेट्रोल डील का दाम हुआ जारी, जानिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Aaj ka Petrol ka Rate: देशभर में मंगलवार सुबह एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गईं। सुबह 6 बजे जैसे ही तेल कंपनियों ने रेट अपडेट किए, आम जनता की नजर अपने शहर के भाव पर जा टिकी।

Aaj Ka Petrol Diesel Ka Dam: देशभर में आज का पेट्रोल डील का दाम हुआ जारी, जानिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत अपने शहर का लेटेस्ट रेट
X
By Ragib Asim

Aaj ka Petrol ka Rate: देशभर में मंगलवार सुबह एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गईं। सुबह 6 बजे जैसे ही तेल कंपनियों ने रेट अपडेट किए, आम जनता की नजर अपने शहर के भाव पर जा टिकी। वजह भी साफ है- कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हलचल देखने को मिल रही है, और इसका असर घरेलू पेट्रोल-डीजल की दरों पर पड़ना तय माना जाता है।

ग्लोबल मार्केट में उथल-पुथल

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिलहाल 67.19 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है, जबकि WTI यानी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 65.45 डॉलर के करीब पहुंच चुका है। बीते 24 घंटे में तेल की कीमतों में बढ़त देखी गई है। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से इसका असर भारतीय रिटेल मार्केट पर नहीं पड़ा है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में कीमतें जस की तस

दिल्ली में आज भी पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल ₹103.50 और डीजल ₹90.03 पर स्थिर है। चेन्नई और कोलकाता में भी कीमतें पहले जैसी ही बनी हुई हैं- कोलकाता में पेट्रोल ₹105.41 और डीजल ₹92.02 के स्तर पर है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट

  • गाजियाबाद में पेट्रोल 94.53 रुपये और डीजल 87.61 रुपये प्रति लीटर हो गया है
  • नोएडा में पेट्रोल 94.66 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 94.97 रुपये और डीजल 87.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है

NCR के कुछ हिस्सों में दिखा हल्का बदलाव

दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे शहरों में आज मामूली कटौती दर्ज की गई है। गुरुग्राम में पेट्रोल अब ₹94.93 और डीजल ₹87.90 हो गया है। नोएडा में पेट्रोल ₹95.05 और डीजल ₹88.19 पर बिक रहा है, जबकि गाजियाबाद में पेट्रोल ₹94.53 और डीजल ₹87.61 तक गिर चुका है। यह बदलाव भले ही छोटे हैं, लेकिन तेल की कीमतों की हर हलचल आम आदमी की जेब को झकझोर देती है।

रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें

आपको बता दें कि भारत में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियां हर शहर के लिए रेट तय करती हैं, जो टैक्स, वैट, डीलर कमीशन और क्रूड रेट के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

हर दिन कैसे तय होती हैं फ्यूल की कीमतें?

भारत में हर सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट किए जाते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी कंपनियां यह काम करती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल प्राइस, रुपया-डॉलर की चाल, टैक्स, डीलर कमीशन और ट्रांसपोर्टेशन को जोड़कर हर दिन नया रेट तय करती हैं।

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story