Begin typing your search above and press return to search.

Derek O'Brien Suspension: TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन सस्पेंड हो गए, संसद की सुरक्षा चूक पर हो रहा था हंगामा

Derek O'Brien Suspension: टीएमससी सांसद डेरेक ओ ब्रायन (Derek O'Brien) को राज्यसभा के शीतकालीन सत्र से सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर राज्यसभा की कार्रवाई में बाधा डालने का आरोप है।

Derek OBrien Suspension: TMC सांसद डेरेक ओब्रायन सस्पेंड हो गए, संसद की सुरक्षा चूक पर हो रहा था हंगामा
X
By Ragib Asim

Derek O'Brien Suspension: टीएमससी सांसद डेरेक ओ ब्रायन (Derek O'Brien) को राज्यसभा के शीतकालीन सत्र से सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर राज्यसभा की कार्रवाई में बाधा डालने का आरोप है। निलंबन के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि ओ ब्रायन ने सदन के वेल में प्रवेश करके सदन की कार्यवाही को बाधित किया है। सांसद ने लगातार सभापति की ओर इशारा करते हुए नारे लगाए है।

दरअसल, टीएमसी सांसद विपक्षी सदस्यों के साथ नारे लगा रहे थे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संसद में आने और सुरक्षा उल्लंघन पर बयान देने की मांग कर रहे थे। लोकसभा सुरक्षा में चूक को लेकर गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद सभापति ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन को अपमानजनक कदाचार के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया है।

बता दें कि बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से अचानक दो लोग सदन के अंदर कूद गए थे। इसके बाद धुआं फैला दिया था। इस दौरान सदन में मौजूद सांसदों ने आरोपियों को दबोच लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया है। इसके अलावा संसद भवन के बाहर भी दो लोगों प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

इस पूरी घटना में छह लोग शामिल थे। इनमें से पांच लोगों को पकड़ लिया गया है और एक की तलाश जारी है। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने के लिए सुरक्षा से जुड़े आठ कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इस घटना को लेकर गुरुवार को राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा हुआ।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story