Begin typing your search above and press return to search.

Delhi Triple Murder: दिल्ली के नेब सराय मर्डर केस में का खुलासा, बेटा अर्जुन निकला पिता-मां और बहन का हत्यारा, ऐसे हुआ खुलासा

Delhi Triple Murder: दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में हुए ट्रिपल मर्डर का दिल्ली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 4 दिसंबर को सुबह यहां एक घर में मां-बाप और उनकी बेटी की हत्या की गई थी। वारदात के दौरान उनका बड़ा बेटा मॉर्निंग वॉक पर गया हुआ था।

Delhi Triple Murder: दिल्ली के नेब सराय मर्डर केस में का खुलासा, बेटा अर्जुन निकला पिता-मां और बहन का हत्यारा, ऐसे हुआ खुलासा
X
By Ragib Asim

Delhi Triple Murder: दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में हुए ट्रिपल मर्डर का दिल्ली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 4 दिसंबर को सुबह यहां एक घर में मां-बाप और उनकी बेटी की हत्या की गई थी। वारदात के दौरान उनका बड़ा बेटा मॉर्निंग वॉक पर गया हुआ था। लेकिन पुलिस खुलासे में तीनों हत्या उसी बेटे ने की थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हत्या किए जाने का जुर्म भी कुबूल कर लिया है। दिल दहला देने वाली इस वारदात का पुलिस ने कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस की शक की सुई बेटे पर ही चल रही थी, आखिर वही सच हुआ।

आरोपी की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है। 20 साल का अर्जुन दिल्ली विश्वविद्याल का छात्र है। वो राज्य स्तर का मुक्केबाज है। कथित तौर पर उसने अपने माता-पिता और बहन की गला रेतकर हत्या कर दी। 51 साल के पिता राजेश कुमरा आर्मी से रिटायर हैं। 47 साल की मां कोमल और 23 साल की बहन की हत्या कर दी थी। अर्जुन ने पुलिस को फोन करके मर्डर की कहानी सुनाई थी। उसने बताया था कि वो सुबह मॉर्निंग वॉक पर गया था। जब घर लौटा तो हत्या हो चुकी थी।

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि पिता उसे पढ़ाई के लिए डांटते रहते थे। लेकिन उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता था। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने घर के बाहर कई लोगों के सामने उसे डांटा और पीटा था। इस वजह से वो बहुत अपमानित महसूस कर रहा था। इतना ही नहीं वो घर में भी अलग-थलग महसूस करता था। उसने ये भी कहा कि घर में मम्मी और बहन भी उसे सपोर्ट नहीं करती थीं। इसी दौरान उसे पता चला कि पिता पूरी प्रॉपर्टी उसकी बहन के नाम कर रहे हैं तो वो नाराज हो गया और उसने उन्हें मारने का फैसला कर लिया। बुधवार तड़के उसने घर में रखा चाकू उठाया और ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद तीनों लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी।

आरोपी अर्जुन धौला कुआं के आर्मी पब्लिक स्कूल से पढ़ा हुआ है। अभी फिलहाल मोतीलाल नेहरू कॉलेज से स्पोर्ट्स कोटे से एडमिशन लेकर सेकंड ईयर में है। पुलिस को इसके बयानों पर सुबह से विश्वास नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक घर के बाहर ताला भी उसी ने लगाया था। इसके बाद वॉक कर वापस लौटा तो खोला भी इसी ने था। इसके लगातार बयान बदलने की वजह से पुलिस को इस पर पूरी तरह से शक गहरा गया और पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story