Begin typing your search above and press return to search.

Delhi News Hindi: दिल्ली में स्पाइडर मैन पर ट्रैफिक पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

Delhi News Hindi: सोशल मीडिया पर हर दिन हैरतअंगेज स्टंट करते हुए वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कई बार लोगों की जानें भी गई हैं। इसके बावजूद लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते।

Delhi News Hindi: दिल्ली में स्पाइडर मैन पर ट्रैफिक पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर दिन हैरतअंगेज स्टंट करते हुए वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कई बार लोगों की जानें भी गई हैं। इसके बावजूद लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया है, जहां ट्रैफिक पुलिस ने स्पाइडर मैन की ड्रेस में स्टंट कर रहे एक व्यक्ति का चालान काटा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें स्पाइडर मैन की वेशभूषा में एक व्यक्ति कार की बोनट पर स्टंट कर रहा था। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि द्वारका की सड़कों पर स्पाइडर मैन की पोशाक पहने इस व्यक्ति की शिकायत मिलने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई और उसका चालान काट दिया गया।

'स्पाइडर मैन' की हुई पहचान

इस वीडियो में स्पाइडर मैन की पोशाक पहने व्यक्ति की पहचान नजफगढ़ निवासी आदित्य के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 20 वर्ष है। वहीं, कार चला रहे ड्राइवर की पहचान महावीर एन्क्लेव निवासी गौरव सिंह के रूप में हुई, जिसकी उम्र 19 साल है।

ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि वाहन के मालिक और ड्राइवर पर खतरनाक ड्राइविंग, प्रदूषण प्रमाण पत्र के बिना ड्राइविंग और सीट बेल्ट न पहनने के लिए मुकदमा चलाया गया है। इसके तहत अधिकतम 26,000 रुपये का जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story