Begin typing your search above and press return to search.

Delhi News: राजधानी में बड़ा हादसा; दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों पर पलटी क्रेन, कई लोग घायल

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज रविवार शाम दिल्ली के सहारनपुर हाईवे के निर्माणाधीन स्थल पर लगी एक क्रेन पलट गई है। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। ऐसे में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Delhi News: राजधानी में बड़ा हादसा; दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों पर पलटी क्रेन, कई लोग घायल
X
By NPG News

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज रविवार शाम दिल्ली के सहारनपुर हाईवे के निर्माणाधीन स्थल पर लगी एक क्रेन पलट गई है। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। ऐसे में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे की सूचना फौरन दिल्ली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गई है। इसके बाद आनन-फानन में घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है।

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह क्रेन हादसा रविवार 26 मार्च शाम को हुआ है। इस हादसे में कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यह हादसा उत्तर पूर्वी दिल्ली के चौथे पुस्ता करतार नगर में हुआ है। यहां पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान हाईवे के निर्माणाधीन स्थल के पास वाहनों पर एक बड़ी सी क्रेन अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायलों के स्वास्थ्य के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस और राहत कर्मी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों को वहां से हटाया जा रहा है। इसके साथ ही क्रेन को भी हटाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, मिली जानकारी के मुताबिक अभी क्रेन गिरी हुई है।

Next Story