Begin typing your search above and press return to search.

Delhi-NCR Weather And AQI Update: दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना और हुआ मुश्किल, कई इलाकों AQI खतरनाक स्तर पर!

Delhi-NCR Weather And AQI Update: दिल्ली और NCR में प्रदूषण ने सांस लेना मुश्किल कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी ठंड के मौसम के साथ प्रदूषण बढ़ने की आशंका जताई है।

Delhi-NCR Weather And AQI Update: दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना और हुआ मुश्किल, कई इलाकों AQI खतरनाक स्तर पर!
X
By Ragib Asim

Delhi-NCR Weather And AQI Update: दिल्ली और NCR में प्रदूषण ने सांस लेना मुश्किल कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी ठंड के मौसम के साथ प्रदूषण बढ़ने की आशंका जताई है। IMD के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 29-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14-19 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। दिल्ली के आसमान में स्मॉग का प्रभाव बना हुआ है, जो प्रदूषण की खतरनाक स्थिति को दर्शाता है।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों का हाल

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह दिल्ली का AQI 359 (बहुत खराब) दर्ज किया गया। शहर के विभिन्न हिस्सों में AQI स्तर गंभीर स्थिति में है, जैसे - मुंडका (418), अशोक विहार (398), द्वारका (356), जहांगीरपुरी (397), और विवेक विहार (383)। ये स्तर सांस और स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक माने जा रहे हैं।

दक्षिण भारत में बारिश की संभावना

IMD ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल, और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान दिया है। 7-10 नवंबर के दौरान दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, और रायलसीमा में भी भारी वर्षा होने का अनुमान है।

देशभर में तापमान की स्थिति

IMD ने बताया कि देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान स्थिर बना हुआ है, हालांकि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

अभी तक देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता बेहद चिंताजनक बनी हुई है, और लोगों को प्रदूषण से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story