Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जाने माने बिजनेसमैन वल्लभ माहेश्वरी की मौत, 2 करोड़ की कार चकनाचूर

Businessman Vallabh Maheshwari: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बिजनेसमैन वल्लभ माहेश्वरी की मौत हो गयी. रविवार को उनकी लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गयी. जिसमे वो बुरी तरह घायल हो गए और उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी.

Businessman Vallabh
X
इमेज- इंटरनेट 
By Neha Yadav

अलवर: 9 मार्च 2026, राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमे एक बड़े बिजनेसमैन वल्लभ माहेश्वरी की मौत हो गयी. रविवार को उनकी लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गयी. जिसमे वो बुरी तरह घायल हो गए और उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी.

उद्योगपति वल्लभ माहेश्वरी की मौत

जिले के रेणी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ है. रविवार को घटना हुई है. 62 वर्षीय शकुन ग्रुप के प्रबंध निदेशक (एमडी) और प्रसिद्ध उद्योगपति वल्लभ माहेश्वरी की कार दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. जिसमे उनकी मौत हो गयी.

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक़, वल्लभ माहेश्वरी अपनी लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार से ड्राइवर के साथ जयपुर से बड़ौदामेव की तरफ जा रहे थे. इसी बीच शाम करीब 4 बजे उनकी कार अनियंत्रित हो गयी और बैरिकेड तोड़ते हुए डिवाइडर से टकरा गयी. इतना ही नहीं इसके बाद वो एक पुलिया की दीवार से टकरा गयी.

2 करोड़ की कार चखनाचूर

टक्कर के बाद 2 करोड़ की कार बुरी तरह चखनाचूर हो गयी. कार के परखच्चे उड़ गए. वल्लभ माहेश्वरी बुरी तरह गाडी में डांस गए. वहीं, हादसे के वाद इतना जोरदार धमाके की आवाज आयी कि मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वल्लभ माहेश्वरी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. जहाँ इलाज के दौरान वल्लभ माहेश्वरी की मौत हो गयी. हालाँकि इस दुर्घटना में ड्राइवर सुरक्षित है. उसे ज्यादा चोट नहीं आयी है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने निधन पर क्या कहा

बिजनेसमैन वल्लभ माहेश्वरी की मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "अलवर के रैणी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर हुए एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में उद्योगपति वल्लभ माहेश्वरी के निधन का समाचार बेहद दुखद है. ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं. ॐ शांति."

कौन थे बिजनेसमैन वल्लभ माहेश्वरी

बिजनेसमैन वल्लभ माहेश्वरी शकुन ग्रुप निदेशक थे. साल 2000 में शकुन ग्रुप की स्थापना हुई थी.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story