Begin typing your search above and press return to search.

Delhi News Hindi: चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस को एक झटका, 2 पूर्व विधायकों ने इस्तीफा दिया, बताई ये वजह

Delhi News Hindi: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका लगा है। प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के बाद कांग्रेस के 2 पूर्व विधायकों ने भी पार्टी इस्तीफा दे दिया है।

Delhi News Hindi: चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस को एक झटका, 2 पूर्व विधायकों ने इस्तीफा दिया, बताई ये वजह
X
By Ragib Asim

Delhi News Hindi: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका लगा है। प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के बाद कांग्रेस के 2 पूर्व विधायकों ने भी पार्टी इस्तीफा दे दिया है। इनमें पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह शामिल हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई और पार्टी छोड़ने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) से गठबंधन को जिम्मेदार बताया। दोनों को 2 लोकसभा सीटों का पर्यवेक्षक बनाया गया था।

पूर्व विधायकों ने क्या जताई नाराजगी?

आज तक के मुताबिक, पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट के पर्यवेक्षक नीरज बसोया ने पत्र में लिखा कि उन्होंने AAP के साथ कांग्रेस के गठबंधन से व्यथित होकर यह पत्र लिखा है और यह गठबंधन रोजाना एक बड़ी बदनामी और शर्मिंदगी करा रहा है। उन्होंने कहा कि एक स्वाभिमानी पार्टी का नेता होने के नाते वह अब पार्टी के साथ नहीं रह सकते। उन्होंने अपने सभी पदों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

नसीब सिंह नाराज

उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट के पर्यवेक्षक नसीब सिंह ने अपने इस्तीफे के लिए दिल्ली कांग्रेस के नवनियुक्त अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव को जिम्मेदार बताया। उन्होंने लिखा कि देवेंद्र यादव ने पंजाब प्रभारी होने के नाते वहां अरविंद केजरीवाल के झूठ के खिलाफ अभियान चलाया था और अब उन्हें दिल्ली में केजरीवाल की प्रशंसा करने के लिए जनादेश मिलेगा। कुछ दिन पहले लवली ने भी AAP गठबंधन से नाराज होकर इस्तीफा दिया था। दिल्ली में 25 मई को मतदान है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story