Delhi Lok Sabha Chunav Live Result 2024: दिल्ली में BJP और INDIA गठबंधन में ज़बरदस्त मुकाबला, जानिए कौन मरेगा बाजी?
Delhi Lok Sabha Chunav Live Result 2024: दिल्ली में 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे कल 8 बजे से आने शुरू हो जायेंग। दिल्ली में भाजपा (BJP) और इंडिया (INDIA) गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

Delhi Lok Sabha Chunav Live Result 2024: दिल्ली में 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे कल 8 बजे से आने शुरू हो जायेंग। दिल्ली में भाजपा (BJP) और इंडिया (INDIA) गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। चुनाव परिणामों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि यह मुकाबला दिल्ली की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। आइए जानते हैं कौन इस मुकाबले में बाजी मारेगा।
Live Updates
- 4 Jun 2024 10:44 AM IST
Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 Live : चांदनी चौक से जेपी 6800 वोट से आगे
Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 Live : पुरानी दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जेपी अग्रवाल 6800 वोट से आगे चल रहे हैं। यहा उनका मुकबाला भाजपा के उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल है।
- 4 Jun 2024 10:43 AM IST
Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 Live : योगेंद्र चंदोलिया कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज से 18715 वोटों से आगे
Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 Live : उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज से 18715 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को 51321 वोट, कांग्रेस को 32606 वोट और नोटा को 554 वोट मिले हैं।
- 4 Jun 2024 10:09 AM IST
Delhi Election Results: दिल्ली की 6 सीटों पर बीजेपी आगे
ओडिशा में ताजा रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है. 14 सीटों पर बीजेपी और 5 सीटों पर बीजेडी आगे है. वहीं एक सीट पर कांग्रेस तथा एक पर अन्य है. उत्तर-पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया फिलहाल दिल्ली में सबसे अधिक 18739 वोटों से आगे चल रहे हैं.
- 4 Jun 2024 10:08 AM IST
Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 Live : दक्षिणी दिल्ली सीट पर भाजपा 4227 वोट से आगे निकली
Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 Live : दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट पर 5 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। यहां भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी 'आप' उम्मीदवार सहीराम पहलवान से 4227 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक हुई मतगणना में भाजपा को 25603 और 'आप' को 21376 वोट मिले हैं।
- 4 Jun 2024 10:02 AM IST
Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 Live : चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश अग्रवाल आगे
Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 Live : पुरानी दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश अग्रवाल आगे चल रहे हैं। उन्होंने भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल को पीछे छोड़ दिया है।
- 4 Jun 2024 10:02 AM IST
Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 Live : कमलजीत सहरावत ने कहा- आज पूरी दिल्ली और भारत के लिए बहुत बड़ा दिन
Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 Live : भाजपा पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार कमलजीत सहरावत ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरी दिल्ली और भारत के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज जनता द्वारा डाले गए वोटों का परिणाम आएगा। मुझे उम्मीद है कि पिछले 10 सालों में किए गए कामों के लिए जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है।
- 4 Jun 2024 9:24 AM IST
Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 Live : सोमनाथ भारती ने बांसुरी स्वराज को पीछे छोड़ा
Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 Live : नई दिल्ली लोकसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार सोमनाथ भारती आगे चल रहे हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज को पीछे छोड़ दिया है। बांसुरी स्वराज मतगणना स्थल पर पहुंच गई हैं। उन्होंने अभी इस पर किसी तरह की टिप्पणी करने से मना किया है।
- 4 Jun 2024 9:09 AM IST
Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 Live : चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश अग्रवाल आगे
Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 Live : पुरानी दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश अग्रवाल आगे चल रहे हैं। उन्होंने भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल को पीछे छोड़ दिया है।
- 4 Jun 2024 8:57 AM IST
Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 Live : दिल्ली की इन दो सीटों पर इंडिया गठबंधन को बढ़त
Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 Live : दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर हो रही मतगणना में दो सीटों पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आगे चल रही है। दक्षिण दिल्ली से जहां 'आप' प्रत्याशी साहिराम पहलवान आगे चल रहे हैं, वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी को पीछे छोड़ दिया है।
- 4 Jun 2024 8:54 AM IST
Delhi Lok Sabha Chunav Live Result 2024: उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर कन्हैया कुमार से पिछड़े मनोज तिवारी
Delhi Lok Sabha Chunav Live Result 2024: उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी कांग्रेस के कन्हैया कुमार से पीछे चल रहे हैं. दिल्ली की सात सीटों में से 6 पर बीजेपी आगे है.
