Begin typing your search above and press return to search.

Delhi Live In Partner Murder: दिल्ली में ‘लिव-इन-पार्टनर’ की हत्या, अलमारी में छिपाई लाश, 1 महीने के बाद आरोपी गिरफ्तार

Delhi Live In Partner Murder: दिल्ली के द्वारका के डाबड़ी इलाके में लिव-इन पार्टनर की हत्या करने के बाद उसका शव छिपाने के आरोप में एक 30 वर्षीय व्यक्ति को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है।

Delhi Live In Partner Murder: दिल्ली में ‘लिव-इन-पार्टनर’ की हत्या, अलमारी में छिपाई लाश, 1 महीने के बाद आरोपी गिरफ्तार
X
By Ragib Asim

Delhi Live In Partner Murder: दिल्ली के द्वारका के डाबड़ी इलाके में लिव-इन पार्टनर की हत्या करने के बाद उसका शव छिपाने के आरोप में एक 30 वर्षीय व्यक्ति को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी विपल टेलर को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को पकड़ा और उसे वापस लेकर आ रही है। वह गुजरात भागने की फिराक में था। पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

मेरठ निवासी महिला के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी डेढ़ महीने से टेलर के साथ रह रही थी। 3 अप्रैल को उनकी बेटी ने माता-पिता को फोन कर दोनों के बीच हुए झगड़े के बारे में बताया था।इसके बाद जब उसने मां-पिता का फोन नहीं उठाया तो वे दिल्ली चले आए और द्वारका पहुंचे। यहां टेलर और उनकी बेटी के न मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

अलमारी में छिपाया शव

पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो महिला का शव अलमारी के अंदर पाया। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और गर्दन और होंठ पर भी निशान थे। पुलिस को शक है कि टेलर ने महिला की गला दबाकर हत्या की। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला लहंगे पर गोटा लगाने का काम करती थी। वह 15 महीने से दिल्ली में थी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story