Begin typing your search above and press return to search.

Delhi Kisan Mahapanchayat: दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत आज, सरकार पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप

Delhi Kisan Mahapanchayat: देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज सोमवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में देशभर से बड़ी तादाद में किसान जुटने वाले हैं।

Delhi Kisan Mahapanchayat: दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत आज, सरकार पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप
X
By NPG News

Delhi Kisan Mahapanchayat: देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज सोमवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में देशभर से बड़ी तादाद में किसान जुटने वाले हैं। यह महापंचायत संयुक्त किसान मोर्चे के बैनर तले हो रही है। इस महापंचायत आयोजन को लेकर पूरे दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा और ट्रैफिक के दृष्टिकोण से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली बॉर्डर से लेकर रामलीला मैदान तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। इसको लेकर आज रामलीला मैदान के आस-पास ट्रैफिक प्रभावित हो सकती है। इसको देखते हुए हुए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो।

इस महापंचायत के कारण मुख्य तौर पर नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, एलएनजेपी, कश्मीरी गेट बस अड्डा व कस्तूरबा हॉस्पिटल आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतें आ सकती है। इसका असर आईटीओ, राजघाट, दरियागंज, दिल्ली गेट, पहाड़गंज, मंडी हाउस, कनॉट प्लेस और इंडिया गेट समेत आस-पास के कई अन्य इलाकों में भी देखा जा सकता है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को सतर्क कर दिया है।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि पंचायत में शामिल होने के लिए किसान रविवार शाम से ही रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। सोमवार सुबह भी किसानों की भारी भीड़ दिखने लगी है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि इस पंचायत में करीब 20 हजार लोग इकट्ठे होने वाले हैं। वहीं संयुक्त किसान मोर्चे के नेताओं का दावा है कि इस महापंचायत में करीब एक लाख किसान शामिल होंगे। इस महापंचायत में दिल्ली के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के किसान शामिल होने वाले हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी किया है। एडवाइजरी में कहा है कि रामलीला मैदान के आस-पास की सड़कों पर कंजेशन मिल सकता है, इसलिए लोग इस रास्ते का उपयोग कम करें। किसानों के लिए राजघाट, माता सुंदरी रोड, शांति वन, प्रगति पावर हाउस के अलावा कुछ अन्य जगहों पर पार्किंग का इंतजाम किया गया है। वहीं जब सड़कों से लोग पैदल चलकर रामलीला मैदान पहुंचेंगे तो इस दौरान जगह-जगह ट्रैफिक को रोका जा सकता है। ताकि लोग सुरक्षित रूप से सड़क पार कर सके।

Next Story