Begin typing your search above and press return to search.

Delhi Full Winners 2024: दिल्ली में सातों सीट पर जीतने वाले उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

Delhi Full Winners 2024: 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और दिल्ली में बीजेपी ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस गठबंधन के बावजूद बीजेपी ने सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज की है।

Delhi Full Winners 2024: दिल्ली में सातों सीट पर जीतने वाले उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
X
By Ragib Asim

Delhi Full Winners 2024: 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और दिल्ली में बीजेपी ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस गठबंधन के बावजूद बीजेपी ने सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज की है। यहाँ दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों के विजेताओं की सूची दी गई है:

  • 1 चांदनी चौक: प्रवीण खंडेलवाल (BJP)
  • 2 उत्तर-पूर्वी दिल्ली: मनोज तिवारी (BJP)
  • 3 पूर्वी दिल्ली: हर्ष मल्होत्रा (BJP)
  • 4 नई दिल्ली : बांसुरी स्वराज (BJP)
  • 5 उत्तर पश्चिम दिल्ली: योगेंद्र चंदोलिया (BJP)
  • 6 पश्चिमी दिल्ली : कमलजीत सहरावत (BJP)
  • 7 दक्षिणी दिल्ली : रामवीर बिधूड़ी (BJP)

जीत का अंतर कम

भाजपा ने सत्ता विरोधी लहर और आम आदमी पार्टी (AAP)-कांग्रेस गठबंधन की चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करते हुए लगातार तीसरी बार दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटें जीत लीं। बहरहाल, 2019 के चुनावों की तुलना में उसकी जीत का अंतर काफी कम हो गया है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उनके उम्मीदवारों ने शहर में भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। पार्टी ने कहा कि लोगों ने भाजपा की "घृणा और तानाशाही" की राजनीति के खिलाफ वोट दिया है।

2014 और 2019 में भी क्लीन स्वीप

राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के गठबंधन से था। भाजपा ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में भी दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी।बीजेपी की इस बड़ी जीत से यह साफ हो गया है कि दिल्ली में उनका जनाधार अभी भी मजबूत है और विपक्षी दलों के गठबंधन के बावजूद वे अपनी स्थिति को मजबूत बनाए हुए हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story