Begin typing your search above and press return to search.

Delhi Crime News Hindi: दिल्ली के पहाड़गंज में होटल के कमरे में 25 वर्षीय युवक का शव पंखे से लटका मिला, जानिए पूरा मामला

Delhi Crime News Hindi: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में गुरुवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव एक होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि घटना पीके होटल में घटी।

Delhi Crime News Hindi: दिल्ली के पहाड़गंज में होटल के कमरे में 25 वर्षीय युवक का शव पंखे से लटका मिला, जानिए पूरा मामला
X
By Ragib Asim

Delhi Crime News Hindi: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में गुरुवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव एक होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि घटना पीके होटल में घटी। कमरा अंदर से बंद होने के कारण आत्महत्या की संभावना जताई जा रही है। युवक की पहचान मोहम्मद कासिम के रूप में हुई, जो पूर्वी दिल्ली के इंदिरा विहार इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे। कासिम के पिता प्लास्टिक पाइप बनाने वाले कारखाने में कार्यरत हैं।

दोस्त से मिलने के बहाने पहुंचा होटल

बुधवार रात को कासिम ने अपने परिवार को बताया कि वह अपने किसी दोस्त से मिलने जा रहा है और होटल पहुंच गया। उसने होटल कर्मचारियों से सुबह 6:00 बजे उठाने को कहा था। वह रात भर होटल में था। जब होटल कर्मचारी सुबह उठाने आए तो काफी दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरा तोड़ा तो अंदर शव पंखे से लटका था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास स्थित पहाड़गंज के होटल में कुछ दिन पहले ही लूट की घटना सामने आई थी, जिसमें एक युवक के कमरे में घुसे कुछ लोगों ने अपनी गैंग की एक महिला के साथ उसकी नग्न अवस्था में वीडियो बना ली और उससे 15,000 रुपये मांगे। युवक ने किसी तरह पैसे देकर अपनी जान छुड़ाई थी। यह घटना युवक की एक दोस्त ने सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया।

यहां से लें सहायता

अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं तो आप समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 या आसरा NGO के हेल्पलाइन नंबर 91-22-27546669 पर संपर्क करें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story