Begin typing your search above and press return to search.

Delhi Crime News: दिल्ली कनॉट प्लेस के डिजिटल स्क्रीन पर अचानक चलने लगी अश्लील फिल्म, पब्लिक रह गई हक्का बक्का

Delhi Crime News: दिल्ली के कनाट प्लेस में विज्ञापन के लिए लगी एक स्क्रीन पर शनिवार को अचानक अश्लील फिल्म चलने लगी। ये देखकर लोग दंग रह गए। लोगों ने इस घटना का अपने मोबाइल में वीडियो बनाया और पुलिस को सूचना दी।

Delhi Crime News: दिल्ली कनॉट प्लेस के डिजिटल स्क्रीन पर अचानक चलने लगी अश्लील फिल्म, पब्लिक रह गई हक्का बक्का
X
By Ragib Asim

Delhi Crime News: दिल्ली के कनाट प्लेस में विज्ञापन के लिए लगी एक स्क्रीन पर शनिवार को अचानक अश्लील फिल्म चलने लगी। ये देखकर लोग दंग रह गए। लोगों ने इस घटना का अपने मोबाइल में वीडियो बनाया और पुलिस को सूचना दी। तत्काल इस मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की तो पता चला कि किसी ने ​विज्ञापन बोर्ड को हैक कर लिया था। जिसके बाद ये हरकत की थी।

सड़क पर दिखने लगी अश्लीलता

ये घटना शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे की बताई जा रही है। दिल्ली के कनाट प्लेस के एच ब्लॉक में एक डिजिटल बोर्ड पर अचानक अश्लील फिल्म चलने लगी थी। जिसे रास्ते से गुजर रहे लोगों ने देखा तो दंग रह गए। इस दौरान महिलाएं नजरें निची करके निकल गई। लेकिन पुरुषों ने वीडियो बनाकर इस मामले से पुलिस को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि किसी ने विज्ञापन बोर्ड को हैक कर लिया था। जिसके बाद उस पर अश्लील फिल्म शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया।

मेट्रो स्टेशन पर भी चली थी अश्लील फिल्म

बता दें कि ये पहला मामला नहीं है। जब विज्ञापन बोर्ड पर अश्लील फिल्म चलने लगी। इससे पहले भी दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर इसी तरह अचानक गंदी फिल्म चलने लगी थी। उस समय भी लोगों ने वीडियो बनाकर पुलिस में शिकायत की थी। जिसके बाद तुरंत मामले की जांच की थी। उस समय सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला था कि तीन लड़कों ने मिलकर विज्ञापन बोर्ड को हैक किया था। उन्होंने वाईफाई का इस्तेमाल कर एलईडी स्क्रीन को मोबाइल से कनेक्ट कर लिया था। फिर उसी से अश्लील फिल्म चला​ दी थी। हैरानी की बात तो यह है कि उस दौरान पूरा स्टेशन यात्रियों से खचाखच भरा था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story