Dausa Rape Case: राजस्थान में सब इंस्पेक्टर ने 4 साल की मासूम से किया रेप, आरोपी को भीड़ ने पीटा, वीडियो वायरल
Dausa Rape Case: राजस्थान के दौसा जिले (Dausa Rape Case) से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि एक सब-इंस्पेक्टर ने चार साल की बच्ची के साथ रेप किया।

Dausa Rape Case: राजस्थान के दौसा जिले (Dausa Rape Case) से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि एक सब-इंस्पेक्टर ने चार साल की बच्ची के साथ रेप किया। इस घटना के बाद गांव वालों ने थाने का घेराव किया है और सब-इंस्पेक्टर की जमकर पिटाई की। विरोध को बढ़ता देख पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में मंत्री मीणा का कहना है कि पूरा थाने को लाइन हाजिर करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना जिले के लालसोट इलाके की है। यहां एक सब-इंस्पेक्टर पर आरोप है कि शुक्रवार की दोपहर में वह नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और बच्ची के साथ बलात्कार किया। जब इसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई तो भारी संख्या में राहुवास थाने पहुंचे गए और थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। कहा जा रहा है कि पुलिस को सौंपने से पहले उन्होंने आरोपी सब-इंस्पेक्टर की पिटाई भी की। आरोपी सब-इंस्पेक्टर की पहचान भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वहीं बीजेपी के सांसद किरोड़ी लाल मीणा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि लालसोट में एक पुलिसकर्मी ने दलित बच्ची से बलात्कार किया है। इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है।
खबरों की मानें तो इस घटना के बाद बाद ग्रामीण बेहद आक्रोशित हो गए और थाने के बाहर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। इसके बाद गांव वालों ने आरोपी सब इंस्पेक्टर को थाने से बाहर निकाला और जमकर उसकी पिटाई की। वहीं लोगों ने आरोपी को सेवा से बर्खास्त करने, पूरे थाने को निलंबित करने और दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों आर्थिक मुआवजा दिए जाने की भी मांग रखी है। कहा जा रहा है कि आरोपी सब-इंस्पेक्टर गांव में ही किराए पर रहता है। वह बच्ची को अपने कमरे में ही लेकर गया था।
बीजेपी नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी इस घटना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर रहा कि कांग्रेस के 5 सालों में बहन और बेटियों के स्वाभिमान को चोट पहुंची है। यहां आए दिन निर्दोष लोगों की हत्याएं होती है और छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म हुए है। इसके अलावा उन्होंने किसानों की जमीनें कुर्क होने को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला।
