Begin typing your search above and press return to search.

Darjeeling Landslide: दार्जिलिंग में बारिश और भूस्खलन से मचा हाहाकर: अब तक 17 लोगों की हुई मौत, राहत बचाव कार्य जारी

Darjeeling Me Landslide: दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। दार्जिलिंग में पुल टूटने और भूस्खलन से हाहाकर मचा हुआ है। इस आपदा में अब तक 17 लोगों की मौत की खबर है। साथ ही कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। प्रशासन की ओर से राहत-बचाव कार्य जारी है।

Darjeeling Landslide: दार्जिलिंग में बारिश और भूस्खलन से मचा हाहाकर: अब तक 17 लोगों की हुई मौत, राहत बचाव कार्य जारी
X

Darjeeling Landslide

By Chitrsen Sahu

Darjeeling Me Landslide: दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। दार्जिलिंग में पुल टूटने और भूस्खलन से हाहाकर मचा हुआ है। इस आपदा में अब तक 17 लोगों की मौत की खबर है। साथ ही कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। प्रशासन की ओर से राहत-बचाव कार्य जारी है।

7 जगहों पर हुई लैंडस्लाइड

पश्चिम बंगाल में शनिवार से जारी बारिश का तांडव देखने को मिल रहा है, जिसके कारण कई नदी और नाले उफान पर आ गए हैं। इतना ही नहीं लगभग 7 जगहों पर लैंडस्लाइड हुई है। वहीं दार्जिलिंग और सिक्किम को जोड़ने वाला पुल दूधिया आयरन भी बह गया, जिससे दार्जिलिंग और सिक्कीम के बीच संपर्क टूट गया है।

कई जगहों पर बाढ़ के हालात

भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी और कूचबिहार में देखने को मिला है। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ के हालात हो गए हैं। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्थ हो गया है। वहीं दार्जिलिंग और सिक्किम के कई पर्यटन स्थल को भी बारिश और भूस्खलन के कारण बंद कर दिया गया है।

बारिश और भूस्खलन से अब तक 17 लोगों की मौत

दार्जिलिंग जिले के मिरीक, कार्सियांग, कालिम्पोंग, नेशनल हाईवे 10 , चित्रे, सेल्फी दारा, नेशनल हाईवे 717A में भूस्खलन हुआ है। जानकारी के मुताबिक बारिश और भूस्खलन से अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है। मलबे से अब तक 9 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। अन्य की तलाश में राहत बचाव कार्य जारी है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

इधर मौसम विभाग ने सिक्किम के 6 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी का है। इसी के साथ ही मौसम विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिरने की चेतावनी जारी की थी। सिक्किम और पश्चिम बंगाम में 7 अक्टूबर तक पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story