Begin typing your search above and press return to search.

DA न्यूज़: इन छह राज्यों ने कर्मचारियों को दिया होली का तोहफा, पढ़िए किन राज्यों में 50% हुआ DA, और कितने लाख कर्मचारियों को मिलेगा इसका लाभ

DA News: इन राज्यों की सरकारों द्वारा महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत डीए की बढ़ोतरी के बाद अब इन राज्यों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत हो गया है।

DA न्यूज़: इन छह राज्यों ने कर्मचारियों को दिया होली का तोहफा, पढ़िए किन राज्यों में 50% हुआ DA, और कितने लाख कर्मचारियों को मिलेगा इसका लाभ
X
By Sandeep Kumar Kadukar

नईदिल्ली। केंद्र के डीए बढ़ोतरी के बाद अब राज्यों की सरकारों ने भी अपने-अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक और झारखंड की सरकार ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का तोहफा दिया है। इन राज्यों की सरकारों द्वारा महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत डीए की बढ़ोतरी के बाद अब इन राज्यों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत हो गया है।

जानिए किस राज्य के कितने कर्मचारियों को होगा इसका लाभ

उत्तरप्रदेश में चार प्रतिशत डीए बढ़ोतरी से राज्य के 16.35 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। कर्मचारियों को पहली जनवरी 2024 से मूल वेतन के 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता (डीए) मिलेगा। कर्मचारियों को अभी तक मूल वेतन का 46 प्रतिशत डीए मिल रहा था।

मध्यप्रदेश में आम चुनाव के बीच राज्य की सरकार ने कर्मचारियों के हित में एक बड़ी घोषणा की। राज्य शासन के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। इसका लाभ 7 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। सीएम मोहन यादव ने X पर इसकी जानकारी दी है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के करीब ढाई लाख कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) की सौगात दी। महंगाई भत्ते में चार फीसदी बढ़ोतरी की गई है। इस तरह महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है।

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता में 4% वृद्धि करने की घोषणा की। इसी के साथ राज्य में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़कर 50% हो जाएगा। इसका फायदा 1 जनवरी से 68,818 कर्मचारियों और 33,200 पेंशनभोगियों को मिलेगा। साथ ही प्रति वर्ष 124.20 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होगा।

इसी तरह झारखण्ड सरकार ने भी राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 4 प्रतिशत बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया। महंगाई भत्ते में वृद्धि इस साल एक जनवरी से लागू होगी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई। इस बढ़ोतरी से राज्य के 1.90 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

कर्नाटक सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता (डीए) 38.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 42.5 प्रतिशत करने की मंजूरी दी है। महंगाई भत्ता 46 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया गया है।

केंद्र सरकार की घोषणा

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले मोदी सरकार ने 1 जनवरी से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) को 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की। इस ऐलान से देश के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इसका लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार के 49.18 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story