Begin typing your search above and press return to search.

DA Hike Breaking: सरकारी कर्मचारी होंगे मालामाल! होली से पहले बढ़ सकता है DA-DR, जानिए आपकी जेब में हर महीने कितने रुपये आएंगे?

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए होली से पहले DA-DR Hike की खशखबरी मिल सकती है। लेबर ब्यूरो द्वारा दिसंबर 2025 का AICPI-IW डेटा जारी होने के बाद महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2-2 प्रतिशत बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

DA Hike Breaking: सरकारी कर्मचारी होंगे मालामाल! होली से पहले बढ़ सकता है DA-DR, जानिए आपकी जेब में हर महीने कितने रुपये आएंगे?
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली 6 फरवरी 2026: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए होली से पहले DA-DR Hike की खशखबरी मिल सकती है। लेबर ब्यूरो द्वारा दिसंबर 2025 का AICPI-IW डेटा जारी होने के बाद महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2-2 प्रतिशत बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो मौजूदा 58% DA बढ़कर 60% हो जाएगा। हालांकि, अंतिम फैसला केंद्र सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगा जो मार्च 2026 में होने की उम्मीद है। यह बढ़ोतरी अभी भी 7th Pay Commission के बेसिक वेतन पर ही लागू होगी, क्योंकि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में अभी समय है।

DA-DR क्यों बढ़ता है?

केंद्र सरकार महंगाई के असर को संतुलित करने के लिए कर्मचारियों को DA और पेंशनर्स को DR देती है। साल में दो बार जनवरी और जुलाई में इसकी समीक्षा होती है। DA-DR का कैलकुलेशन Labour Bureau द्वारा जारी AICPI-IW (ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स-इंडस्ट्रियल वर्कर्स) के 12 महीने के औसत पर आधारित होता है।

2% बढ़ोतरी की चर्चा क्यों?

दिसंबर 2025 के लिए AICPI-IW का आंकड़ा 148.2 रहा। इससे 12 महीने का औसत 145.54 निकलता है। तय फॉर्मूले के मुताबिक DA करीब 60.33% बैठता है, जिसे राउंड ऑफ कर 60% माना जाता है। चूंकि मौजूदा DA 58% है, इसलिए 2% की बढ़ोतरी की संभावना बनती है।

50 हजार से 90 हजार बेसिक वालों की सैलरी कितनी बढ़ेगी?

अगर DA 58% से बढ़कर 60% होता है, तो सैलरी में बढ़ोतरी इस तरह होगी:

  • बेसिक सैलरी ₹50,000
  • 58% DA पर कुल वेतन: ₹79,000
  • 60% DA पर कुल वेतन: ₹80,000
  • मासिक बढ़ोतरी: ₹1,000

  • बेसिक सैलरी ₹60,000
  • मासिक बढ़ोतरी: ₹1,200

  • बेसिक सैलरी ₹70,000
  • मासिक बढ़ोतरी: ₹1,400

  • बेसिक सैलरी ₹80,000
  • मासिक बढ़ोतरी: ₹1,600

  • बेसिक सैलरी ₹90,000
  • मासिक बढ़ोतरी: ₹1,800

इस हिसाब से सालाना बढ़ोतरी करीब 12,000 से 21,600 तक हो सकती है। जिन कर्मचारियों का बेसिक वेतन 1 लाख रुपये या उससे ज्यादा है, उनकी सालाना बढ़ोतरी इससे भी अधिक होगी।

पिछली बार कब बढ़ा था DA?

केंद्र सरकार ने जून 2025 के AICPI-IW आंकड़ों के आधार पर DA में 3% की बढ़ोतरी की थी। इसे अक्टूबर 2025 में नोटिफाई किया गया था, जिसके बाद DA 55% से बढ़कर 58% हो गया था।

अभी क्या है स्थिति?

फिलहाल DA-DR बढ़ोतरी को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। अभी जो आंकड़े सामने हैं वे संभावनाओं और गणनाओं पर आधारित हैं। वास्तविक बढ़ोतरी और इसकी तारीख सरकार की अधिसूचना के बाद ही स्पष्ट होगी। लेकिन संकेत यही हैं कि होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत मिल सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story