Begin typing your search above and press return to search.

DA Hike July 2025: खुशखबरी! DA बढ़ोतरी का इंतजार खत्म! 20000 तक बढ़ सकती है सैलरी? सरकार जल्द दे रही है तोहफा

DA Hike July 2025: केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते (DA - Dearness Allowance) में 4% की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है, इस बढ़ोतरी से देशभर के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा।

DA Hike July 2025: खुसखबरी! DA बढ़ोतरी का इंतजार खत्म! 20000 तक बढ़ सकती है सैलरी? सरकार जल्द दे रही है तोहफा
X
By Ragib Asim

DA Hike July 2025: केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते (DA - Dearness Allowance) में 4% की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है, इस बढ़ोतरी से देशभर के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा। माना जा रहा है कि यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी हो सकती है, जिसकी घोषणा सितंबर 2025 तक संभावित है।

वर्तमान में कर्मचारियों को 46% DA मिल रहा है, जो इस वृद्धि के साथ 50% तक पहुंच सकता है। इसका सीधा असर उनकी बेसिक सैलरी पर पड़ेगा। अगर किसी की बेसिक सैलरी 18,000 है, तो उसे हर महीने करीब ₹720 अतिरिक्त मिलेंगे, जबकि उच्च वेतन पाने वालों को 20,000 तक का अतिरिक्त फायदा मिल सकता है।

साल में दो बार होता है DA में बदलाव

सरकार साल में दो बार DA में संशोधन करती है। पहला संशोधन 1 जनवरी से लागू होता है और इसकी घोषणा मार्च में होती है, जबकि दूसरा संशोधन 1 जुलाई से प्रभावी होता है और उसका ऐलान सितंबर में किया जाता है। इस बार जुलाई 2025 का DA AICPI इंडेक्स के आधार पर तय होगा, जिसमें हाल ही में बढ़ोतरी देखी गई है।

एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को होगा फायदा

AICPI डेटा के अनुसार, खुदरा महंगाई में तेजी को देखते हुए DA में 4% की वृद्धि तय मानी जा रही है। इससे करीब 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर DA 50% के आंकड़े को पार करता है, तो यह वेतन ढांचे में संरचनात्मक बदलाव की ओर भी इशारा कर सकता है।

क्या 8वां वेतन आयोग भी आएगा?

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने हाल ही में लोकसभा में बताया कि सरकार 8वें वेतन आयोग के गठन पर विचार कर रही है, लेकिन अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। उम्मीद है कि इसे 1 जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है। इस से 50 लाख से अधिक कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा। लगता है कि वेतन में 25-30% की बढ़ोतरी संभव हो सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story