Begin typing your search above and press return to search.

DA Hike 2025: दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सरकार देने जा रही है इतना बड़ा DA Hike, जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी?

DA Hike 2025: देशभर में 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए इस दिवाली खुशखबरी आने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।

DA Hike 2025: दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सरकार देने जा रही है इतना बड़ा DA Hike, जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी?
X
By Ragib Asim

DA Hike 2025: देशभर में 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए के इस दिवाली भी खुशखबरी मिलने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ाने का ऐलान करने वाली है। अगर कैबिनेट से 3% महंगाई भत्ता को मंजूरी मिलती है तो DA Hike 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा। इसका सीधा फायदा कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन पर दिखेगा।

पिछली बार दिवाली से पहले मिली थी राहत

पिछले साल यानी 16 अक्टूबर 2024 को कैबिनेट की मंजूरी के बाद सरकार ने त्योहार से पहले ही रकम कर्मचारियों को दे दी थी। 2023 में भी ऐसा ही हुआ था। अब 2025 में भी कर्मचारियों को भरोसा है कि सरकार इस परंपरा को निभाते हुए दिवाली (21 अक्टूबर) से पहले फैसला करेगी।

रेलवे स्टाफ को मिला बोनस

24 सितंबर 2025 को केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) देने का ऐलान किया था। इस फैसले से रेलवे स्टाफ को राहत मिली है। हालांकि, बाकी केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी अभी भी DA-DR का इंतजार कर रहे हैं।

पहले आमतौर पर सितंबर के अंत तक DA-DR बढ़ोतरी का ऐलान हो जाता था। साथ ही अक्टूबर की पहली सैलरी के साथ जुलाई-सितंबर का एरियर भी मिल जाता था। लेकिन इस बार घोषणा में देरी से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है। केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और मजदूर महासंघ (CCGEW) के महासचिव एसबी यादव ने 23 सितंबर को वित्त मंत्री को पत्र लिखकर इस देरी पर असंतोष का इजहार किया है।

महंगाई भत्ता कैसे तय होता है?

महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों की सैलरी का एक अहम हिस्सा है। इसका कैलकुलेशन अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर होता है। आमतौर पर इसे साल में दो बार यानी जनवरी और जुलाई में Revision किया जाता है। महंगाई राहत (DR) भी इसी Revision पर पेंशनभोगियों को दी जाती है।

यह बढ़ोतरी खास इसलिए है क्योंकि यह 7वें वेतन आयोग के तहत आखिरी संशोधन हो सकता है। जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग (8th CPC) लागू होने की संभावना है। ऐसे में दिवाली से पहले अगर सरकार 3% बढ़ोतरी का ऐलान करती है तो कर्मचारियों को आर्थिक फायदा मिलेगा और त्योहार की खुशियां भी दोगुनी होंगी।

त्योहारों से पहले बोनस और भत्ते का ऐलान हमेशा से कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत रहा है। इस बार भी वे उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सरकार देर न करे और दिवाली से पहले खुशखबरी दे। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

अगर कैबिनेट जल्द मंजूरी देती है तो कर्मचारियों को न सिर्फ बढ़ा हुआ भत्ता मिलेगा बल्कि जुलाई से सितंबर तक का एरियर भी दिया जाएगा। ऐसे में अक्टूबर की सैलरी और पेंशन में मोटी रकम आ सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story