Begin typing your search above and press return to search.

Cyber Crime News Hindi: साइबर उत्पीड़न से तंग आकर 18 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने की आत्महत्या

Cyber Crime News Hindi: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। त्रिक्कनपुरम में रहने वाली 18 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने साइबर उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली।

Cyber Crime News Hindi: साइबर उत्पीड़न से तंग आकर 18 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने की आत्महत्या
X
By Ragib Asim

Cyber Crime News Hindi: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। त्रिक्कनपुरम में रहने वाली 18 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने साइबर उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। ऑनलाइन मनोरमा के मुताबिक, किशोरी ने पिछले हफ्ते अपने घर में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रविवार रात को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतका तिरुवनंतपुरम में केरल सरकार के अंतर्गत एक प्रमुख बालिका विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा थी। इंस्टाग्राम पर उसके 1 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स थे। हाल ही में, उसके और उसके पुरुष मित्र के बीच अलगाव हो गया था, जिसके बाद उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर साइबर उत्पीड़न शुरू हो गया। उसके अकाउंट के कमेंट बॉक्स में आपत्तिजनक टिप्पणियों की बाढ़ आ गई, जिससे तनाव में आकर उसने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

माता-पिता ने नहीं दर्ज कराई थी शिकायत

पुलिस के अनुसार, किशोरी के माता-पिता ने उसकी आत्महत्या की कोशिश की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस को मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने बताया कि वे किशोरी से बयान लेना चाह रहे थे, लेकिन उसकी बिगड़ती सेहत के कारण ऐसा नहीं कर पाए। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर तमाम कोणों से जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही साइबर अपराध के तहत भी मामले की जांच की जा रही है।

सहायता के लिए संपर्क करें

अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं, तो आप सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 या आसरा NGO के हेल्पलाइन नंबर 91-22-27546669 पर संपर्क कर सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story