Begin typing your search above and press return to search.

CRPF Officer Poonam Gupta: कौन हैं CRPF ऑफिसर पूनम गुप्ता? जिनकी राष्ट्रपति भवन में हो रही है शादी

CRPF Officer Poonam Gupta: भारत के सबसे खूबसूरत इमारतों में राष्ट्रपति भवन का नाम आता है। 300 से ज्यादा कमरों वाले इस भवन में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रहती हैं। राष्ट्रपति भवन, भारत के दौरे पर आने वाले विदेशी राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत करता है।

CRPF Officer Poonam Gupta: कौन हैं CRPF ऑफिसर पूनम गुप्ता? जिनकी राष्ट्रपति भवन में हो रही है शादी
X
By Ragib Asim

CRPF Officer Poonam Gupta: भारत के सबसे खूबसूरत इमारतों में राष्ट्रपति भवन का नाम आता है। 300 से ज्यादा कमरों वाले इस भवन में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रहती हैं। राष्ट्रपति भवन, भारत के दौरे पर आने वाले विदेशी राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत करता है। वहीं अब राष्ट्रपति भवन एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। अपने इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति भवन किसी शादी की मेजबानी करने जा रहा है। सीआरपीएफ अधिकारी पूनम गुप्ता राष्ट्रपति भवन में पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) के पद पर तैनात हैं। पूनम सीआरपीएफ की महिला असिस्टेंट कमांडेंट हैं। पूनम गुप्ता की शादी 12 फरवरी, 2025 को सीआरपीएफ अधिकारी अवनीश कुमार से शादी करेंगी। यह शादी समारोह करीबी परिवार के सदस्य और कड़ी सुरक्षा के बीच मदर टेरेसा क्राउन कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूनम गुप्ता की शादी के लिए खास अनुमति दे दी थी। ऐसा कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति ने उनके काम में डेडिकेशन, सेवा के दौरान सख्त नियमों का पालन करने, प्रोफेशनलिज्म जैसी बातों को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति भवन में शादी करने की अनुमति दी है। पूनम के मंगेतर अवनीश कुमार भी सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट हैं और इस समय जम्मू और कश्मीर में तैनात हैं। राष्ट्रपति भवन में उनकी शादी एक निजी समारोह में होगी, जिसमें सिर्फ उनके करीबी परिवार के लोग ही शामिल होंगे।

कौन हैं पूनम गुप्ता

मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली पूनम गुप्ता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान तब मिली जब उन्होंने 74वें गणतंत्र दिवस परेड में महिला टुकड़ी का नेतृत्व किया था। राष्ट्रपति भवन में अपनी वर्तमान पोस्टिंग से पहले उन्होंने बिहार के नक्सल प्रभावित इलाके में भी सेवा दी थी। पूनम गुप्ता ने मैथ्स में ग्रेजुएट है और उनके पास अंग्रेजी साहित्य में मास्टर डिग्री और ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय से बी.एड. की डिग्री है। 2018 में यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा में 81वीं रैंक हासिल करने के बाद वह सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में शामिल हुईं।

राष्ट्रपति भवन देश के सबसे महत्वपूर्ण और सुंदर इमारतों में से एक है, यह भवन भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास है। इस भवन को सर एडविन लुटियंस ने डिजाइन किया था। राष्ट्रपति भवन 300 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें मुख्य भवन 200,000 वर्ग फीट से अधिक का है और इसमें चार मंजिलों पर 340 कमरे हैं। यह इटली के क्विरिनल पैलेस के बाद दुनिया में किसी भी राष्ट्राध्यक्ष का दूसरा सबसे बड़ा निवास है। यहां पिछले कई सालों में कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी की जा चुकी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story