Begin typing your search above and press return to search.

Crime News in Hindi: चौंकाने वाली खबर, कब्र से चार दिन बाद जिंदा निकला वृद्ध, ऐसे हुआ खुलासा

Crime News in Hindi: यूरोप से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मल्डोवा में पुलिस ने एक वृद्ध को चार दिन बाद कब्र से जिंदा निकाला है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब क्षेत्र में पुलिस 74 साल की एक महिला की मौत की जांच कर रही थी।

Crime News in Hindi: चौंकाने वाली खबर, कब्र से चार दिन बाद जिंदा निकला वृद्ध, ऐसे हुआ खुलासा
X
By Ragib Asim

Crime News in Hindi: यूरोप से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मल्डोवा में पुलिस ने एक वृद्ध को चार दिन बाद कब्र से जिंदा निकाला है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब क्षेत्र में पुलिस 74 साल की एक महिला की मौत की जांच कर रही थी। छानबीन के दौरान पुलिस को किसी के चीखने की आवाज सुनाई दी, जिससे संदेह होने पर पुलिस ने आवाज आने वाली जगह की खुदाई करवाई। जब कब्र से जिंदा वृद्ध निकला, तो सभी हैरान रह गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वृद्ध की उम्र 62 साल है।

जांच के दौरान हुआ खुलासा

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, वृद्ध महिला की मौत के बाद उसके रिश्तेदार के गांव में पुलिस जांच करने पहुंची थी। पुलिस को शक था कि महिला के रिश्तेदार ने ही उसकी हत्या की है। इसी सिलसिले में पुलिस कब्र वाले गांव में पहुंची थी। जब पुलिस गांव में तलाशी ले रही थी, तभी उन्हें जमीन के अंदर से चीखने की आवाज सुनाई दी। संदेह होने पर पुलिस ने आवाज आने वाली जगह की मिट्टी हटवाई तो उसमें से एक वृद्ध निकला, जिसकी सांसें चल रही थीं।

कब्र से जिंदा निकला वृद्ध

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वृद्ध को एक गड्ढे में रखा गया था, उसके ऊपर लकड़ी रखी गई थी और मिट्टी से ढक दिया गया था। लेकिन किसी तरह से वृद्ध को ऑक्सीजन मिलती रही, जिसकी वजह से वह चार दिनों से जिंदा था। चार दिन से बंद होने के बावजूद जिंदा रहने को लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। कब्र से निकलने के बाद वृद्ध ने बताया कि विवाद के बाद एक किशोर ने उसे कब्र में बंद कर दिया था। बंद करने से पहले उसने वृद्ध पर चाकू से हमला भी किया था। कब्र से निकलने के बाद वृद्ध काफी कमजोर दिख रहा था।

महिला की हत्या में संदेह

पुलिस को अब आशंका है कि वृद्ध को जमीन में जिंदा दफ्न करने वाला किशोर महिला की हत्या में शामिल हो सकता है। संदिग्ध किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन युवक महिला की हत्या से खुद को अलग बता रहा है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग इसे एक चमत्कार के रूप में देख रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सच सामने लाने का प्रयास कर रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story