Begin typing your search above and press return to search.

Dausa Accident: खाटू श्याम के 11 श्रद्धालुओं की मौत, 8 से ज्यादा लोग घायल

Container Se Takrai Pickup 11 Logo Ki Maut: दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार सुबह कंटेनर और यात्री पिकअप के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है। इस भीषण हादसे में खाटू श्याम के 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं 8 से ज्यादा श्रद्धालु घायल बताएं जा रहे हैं। जिनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सभी का इलााज जारी है।

खाटू श्याम के 11 श्रद्धालुओं की मौत, 8 से ज्यादा लोग घायल
X
By Chitrsen Sahu

Container Se Takrai Pickup 11 Logo Ki Maut: दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार सुबह कंटेनर और यात्री पिकअप के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है। इस भीषण हादसे में खाटू श्याम के 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं 8 से ज्यादा श्रद्धालु घायल बताएं जा रहे हैं। जिनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सभी का इलााज जारी है।

कंटेनर में जा घुसी पिकअप

बताया जा रहा है कि सभी पिकअप सवार खाटूश्याम और सालासार बालाजी के दर्शन कर घर लौट रहे थे, तभी दौसा मनोहर रोड पर बापी के पास खड़े कंटेनर में पिकअप वाहन जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। इस हादसा में मौके पर ही पिकअप सवार 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला ने SMS मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

4 महिला और 7 बच्चे सहित 11 लोगों की मौत

इस भीषण हादसे में 4 महिला और 7 बच्चे सहित 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा कि इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। 9 लोगों को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है और 3 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने जताया दुख

वहीं इस मामले में DSP रविप्रकाश शर्मा का कहना है कि सभी खाटूश्याम और सालासार बालाजी के दर्शन कर घर लौट रहे थे, तभी दौसा मनोहर रोड पर बापी के पास खड़े कंटेनर में पिकअप वाहन जा घुसा। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला ने SMS मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लगभग 8 से ज्यादा लोग घायल बताएं जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल और उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने इस हादसा पर गहरा दूख जताया है। साथ ही जिला प्रशासन को घायलों के शीघ्र और समुचित इलाज के लिए दिशा-निर्देश भी दिया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story