Begin typing your search above and press return to search.

Congress Headquarter Indira Bhawan: कांग्रेस पार्टी शिफ्ट करेगी अपना हेडक्वार्टर, इंदिरा भवन होगा नए दफ्तर का नाम

Congress Headquarter Indira Bhawan: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अब अपना मुख्यालय शिफ्ट करने जा रही है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी जनवरी के दूसरे हफ्ते में नई जगह पर अपना हेडक्वार्टर शिफ्ट करेगी।

Congress Headquarter Indira Bhawan: कांग्रेस पार्टी शिफ्ट करेगी अपना हेडक्वार्टर, इंदिरा भवन होगा नए दफ्तर का नाम
X
By Ragib Asim

Congress Headquarter Indira Bhawan: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अब अपना मुख्यालय शिफ्ट करने जा रही है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी जनवरी के दूसरे हफ्ते में नई जगह पर अपना हेडक्वार्टर शिफ्ट करेगी। इसके अलावा पार्टी के मुख्यालय को इंदिरा भवन के नाम से जाना जाएगा।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय वर्तमान में 24 अकबर रोड पर स्थित है, जो पिछले 45 वर्षों से कांग्रेस के उत्थान और पतन का गवाह रहा है। कांग्रेस पार्टी को जनवरी 1978 में 24 अकबर रोड पर अपना नया कार्यालय मिला था। यह 10 जनपथ से जुड़ा लुटियंस दिल्ली में एक टाइप 7 बंगला है। वहीं, अब जल्द कांग्रेस पार्टी अपने नए मुख्यालय से सारे कामकाज करने वाली है। कांग्रेस का नया छह मंजिला आलीशान मुख्यालय 9, कोटला रोड पर स्थित है। कांग्रेस जनवरी के दूसरे हफ्ते के बाद यहीं से अपनी राजनीतिक लड़ाई लड़ेगी।

इससे पहले बीजेपी ने 2018 में हेडक्वार्टर को नई इमारत में शिफ्ट किया था। पीएम मोदी ने इस तीन मंजिला नए दफ्तर का उद्घाटन किया था। बीजेपी का यह हेडक्वार्टर 1.70 लाख स्क्वायर फीट में फैला है। बीजेपी के इस दफ्तर को डेढ़ साल के अंदर बनाया गया था। अगस्त 2016 में इस इमारत का भूमि पूजन किया गया था। वहीं, ऐसे ही अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यकाल में पार्टी को नया हेडक्वार्टर मिलने वाला है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story