Chandrayan3 Updates : यूपी में उल्लास, मुख्यमंत्री समेत तमाम नेताओं ने दी इतिहास रचने की बधाई
Chandrayan3 Updates : चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने बुधवार को चंद्रमा की सतह पर उतर कर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक पल का पूरे देश को इंतजार था...

cm up yogi adityanath congrats india
Chandrayan3 Updates : चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने बुधवार को चंद्रमा की सतह पर उतर कर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक पल का पूरे देश को इंतजार था। लैंडिंग के बाद देशभर में जश्न का माहौल है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित तमाम नेताओं ने बधाई दी है। मिशन की सफलता के लिए देश में प्रार्थनाएं हुईं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंद्रयान -3 की सफलतम लैंडिंग नए भारत के सामर्थ्य और शक्ति का जोरदार प्रदर्शन है।
प्रधानमंत्री मोदी के विजनरी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया जो अब तक किसी ने नहीं किया था, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में जो दुनिया के लिए असंभव था, उस पर उतरकर एक असंभव कार्य करके दिखाया है।
'वसुधैव कुटुंबकम्' के पवित्र भाव के साथ आज की इस सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों और पूरे प्रदेश व देश वासियों को हृदय से ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं, जयहिंद।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखकर असीम गौरव व उत्साह की अनुभूति हुई। आज समस्त देशवासियों ने चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग को राष्ट्रीय पर्व की भांति गर्व एवं उत्साह के साथ मनाया। आज वैज्ञानिकों ने देशवासियों के हर घर से चंद्रमा पर तिरंगे की भावना को साकार किया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर देश के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक और सफलता का बड़ा कदम बढ़ाया है। भारत ने जो कर दिखाया उसकी विश्व में किसी को उम्मीद नहीं थी। आज भारत के लिए बहुत बड़े गर्व का दिन है।
चंद्रयान के लिए लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर, काशी में चारों ओर उत्साह रहा। लोगों में उत्सुकता थी कि यान चंद्रमा पर कैसे नीचे उतरेगा, चंद्रयान 3 को टीवी व यू-ट्यूब पर लाइव देखने के बाद लोगों में काफी खुशी का माहौल रहा।
स्कूलों और मदरसों में भी इस ऐतिहासिक क्षण का लाइव प्रसारण दिखाया गया।