Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Minister Portfolio: CM नीतीश ने किया विभागों का बंटवारा, देखें बिहार में किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय मिला

Bihar Minister Portfolio: बिहार में नए गठबंधन की सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण के लगभग एक हफ्ते बाद 8 कैबिनेट मंत्रियों को उनके विभागों की जिम्मेदारी सौंपी।

Bihar Minister Portfolio: CM नीतीश ने किया विभागों का बंटवारा, देखें बिहार में किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय मिला
X
By Ragib Asim

Bihar Minister Portfolio: बिहार में नए गठबंधन की सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण के लगभग एक हफ्ते बाद 8 कैबिनेट मंत्रियों को उनके विभागों की जिम्मेदारी सौंपी। मुख्यमंत्री नीतीश ने गृह विभाग अपने पास रखा है, जबकि वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी भाजपा के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दी है। आगामी 12 फरवरी को नीतीश सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना है।

भाजपा के उपमुख्यमंत्रियों को मिले 9-9 विभाग

बिहार में जनता दल यूनाइडेट (JDU) और भाजपा के गठबंधन से नई सरकार बनने से विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा जोरों पर थी। खबर है कि भाजपा गृह विभाग अपने खाते में चाह रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश ने गृह विभाग पर अपना हक कायम रखा है। भाजपा के उपमुख्यमंत्री चौधरी को वित्त और स्वास्थ्य समेत 9 विभाग दिए गए हैं और दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के पास भी कृषि, राजस्व और भूमि सुधार समेत कुल 9 विभाग हैं।

भाजपा कोटे के मंत्रियों के पास कौन-कौन से विभाग?

भाजपा कोटे से उपमुख्यमंत्री चौधरी के पास वित्त, वाणिज्य, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन और विधि विभाग की जिम्मेदारी है। दूसरे उपमुख्यमंत्री सिन्हा को कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान भूतत्व, श्रम संसाधन, कला, संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग सौंपे गए हैं। मंत्री डॉ प्रेम कुमार को सहकारिता, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण समेत 5 विभागों की जिम्मेदारी मिली है।

JDU के मंत्रियों के पास कौन-कौन से विभाग?

JDU के कोटे से नई सरकार में कैबिनेट मंत्री बने विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का जिम्मा मिला है। मंत्री बिजेंद्र कुमार यादव को ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद, एवं निबंधन, ग्रामीण कार्य और अल्पसंख्यक विभाग सौंपा गया है। इसी तरह मंत्री श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, समाज कल्याण और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभागकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा के केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के कोटे से मंत्री बने संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रावैधिकी और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग मिला है। निर्दलीय विधायक से मंत्री बने सुमित कुमार सिंह को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली है। अब मुख्यमंत्री नीतीश के पास विभागों के बंटवारे के बाद सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन जैसे विभाग शेष बचे हैं।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story