Begin typing your search above and press return to search.

Cigarette-Tobacco Price Hike: सिगरेट पीने वालों के लिए बुरी खबर! 1 फरवरी से हो सकती है महंगी, जानिए 10 रुपये वाली सिगरेट अब कितने की पड़ेगी? मोदी सरकार बनाने जा रही ये कानून !

Cigarette-Tobacco Price Hike: 1 फरवरी से सिगरेट और दूसरे तंबाकू उत्पादों के दाम बढ़ सकते हैं। केंद्र सरकार ने हेल्थ सिक्योरिटी से जुड़ा नया कानून 2025 लागू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

Cigarette-Tobacco Price Hike: सिगरेट पीने वालों के लिए बुरी खबर! 1 फरवरी से हो सकती है महंगी, जानिए 10 रुपये वाली सिगरेट अब कितने की पड़ेगी? मोदी सरकार बनाने जा रही ये कानून !
X
By Ragib Asim

Cigarette-Tobacco Price Hike: 1 फरवरी 2026 से सिगरेट और दूसरे तंबाकू प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ सकते हैं। केंद्र सरकार ने हेल्थ सिक्योरिटी से जुड़ा नया कानून 2025 लागू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत सिगरेट, गुटखा और पान मसाला जैसे उत्पादों पर टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव किया गया है। सरकार का कहना है कि इस कदम का मकसद स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करना है लेकिन इसका सीधा असर तंबाकू इस्तेमाल करने वालों की जेब पर पड़ने वाला है।

टैक्स में क्या बदलाव किया गया है?

नए टैक्स स्ट्रक्चर के तहत तंबाकू उत्पादों पर 40 प्रतिशत जीएसटी के साथ नई सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी और पहले से लागू NCCD (नेशनल क्लेमिटी कंटिंजेंट ड्यूटी) भी जोड़ी जाएगी। वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक 1 फरवरी से अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी और नया सेस लागू होगा। इसके बाद सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर कुल टैक्स का बोझ मौजूदा करीब 54 प्रतिशत से बढ़कर 66 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

टैक्स बढ़ा तो दाम क्यों बढ़ेंगे?

टैक्स बढ़ने पर आमतौर पर दो तरह के हालत बनते हैं। पहली कंडीशन में कंपनी खुद टैक्स का बोझ उठा लेती है जिससे उसका मुनाफा कम हो जाता है। दूसरी स्थिति में कंपनी यह बोझ ग्राहकों पर डाल देती है और उत्पाद के दाम बढ़ा देती है। जानकारों का मानना है कि ज्यादातर कंपनियां दूसरा ऑप्शन अपनाती हैं।

10 रुपये वाली सिगरेट कितने की हो सकती है?

अगर कंपनियां बढ़ा हुआ टैक्स ग्राहकों पर डालती हैं तो सिगरेट की कीमतों में 30 से 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। इस हिसाब से जो सिगरेट अभी 10 रुपये में मिलती है, उसकी कीमत बढ़कर 14 से 15 रुपये तक पहुंच सकती है। हालांकि अंतिम कीमत कंपनी की रणनीति और बाजार पर निर्भर करेगी।

और क्या-क्या महंगा हो सकता है?

सिगरेट के अलावा गुटखा, पान मसाला और अन्य तंबाकू उत्पादों के दाम भी बढ़ सकते हैं। टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव सभी तंबाकू उत्पादों पर लागू होगा। फिलहाल कंपनियों की ओर से कीमत बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 1 फरवरी के बाद ही साफ होगा कि बढ़े हुए टैक्स का असर बाजार में किस तरह दिखता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story