Begin typing your search above and press return to search.

Crime News: चर्च के पादरी ने लड़की को किया प्रेग्नेंट, फिर ऐसा किया हो गई मौत, होश उड़ा देगा पूरा मामला

Gurdaspur: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां चर्च में आती लड़की के साथ पादरी ने पहले दुष्कर्म किया फिर उसे गर्भपात कराने पर विवश किया. गर्भपात प्रक्रिया के बाद कथित तौर पर विकसित हुए संक्रमण से 21 वर्षीय लड़की की मौत हो गई.

Crime News: चर्च के पादरी ने लड़की को किया प्रेग्नेंट, फिर ऐसा किया हो गई मौत, होश उड़ा देगा पूरा मामला
X
By Ragib Asim

Gurdaspur: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां चर्च में आती लड़की के साथ पादरी ने पहले दुष्कर्म किया फिर उसे गर्भपात कराने पर विवश किया. गर्भपात प्रक्रिया के बाद कथित तौर पर विकसित हुए संक्रमण से 21 वर्षीय लड़की की मौत हो गई. लड़की के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि चर्च के पादरी जशन गिल ने उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया. फिलहाल पादरी फरार है. पुलिस शिकायत दर्ज करके जांच में जुट गई है. माता-पिता ने दावा किया कि गिल ने घटना को छुपाने के लिए नर्स सतिंदरजीत कौर उर्फ बबली को गर्भपात प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए राजी किया था.

पुलिस पादरी और नर्स की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. वहीं, पीड़िता के परिजनों का कहना है कि अवैध गर्भपात प्रक्रियाओं के बाद लड़की को संक्रमण हो गया. उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया. पुलिस ने पादरी और अप्रशिक्षित नर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो फरार हैं.

बताया गया कि पादरी के घर चर्च होने की वजह से लड़की वहां जाया करती थी. पादरी ने मौके का फायदा उठाते हुए लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए. इससे लड़की गर्भवती हो गई. मामले को छुपाने के लिए पादरी ने लड़की पर अबॉर्शन का दवाब बनाया. इतना ही नहीं अप्रशिक्षित नर्स से गर्भपात भी करा दिया. धीरे-धीरे लड़की के शरीर में इंफेक्शन फैल गया. परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story