Begin typing your search above and press return to search.

Chicken Shawarma News: चिकन शोरमा खाने से युवक की मौत, 2 व्यक्ति गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Chicken Shawarma News: मुंबई में सड़क किनारे ठेले से चिकन शावरमा खाने से एक 19 वर्षीय युवक की जान चली गई और 5 लोग बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हैं। घटना मानखुर्द के महाराष्ट्र नगर इलाके की बताई जा रही है।

Chicken Shawarma News: चिकन शोरमा खाने से युवक की मौत, 2 व्यक्ति गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
X
By Ragib Asim

Food Poisoning: मुंबई में सड़क किनारे ठेले से चिकन शावरमा खाने से एक 19 वर्षीय युवक की जान चली गई और 5 लोग बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हैं। घटना मानखुर्द के महाराष्ट्र नगर इलाके की बताई जा रही है। मृतक की पहचान प्रथमेश भोकसे के रूप में हुई है। घटना के बाद ट्रॉम्बे पुलिस ने फूड स्टॉल चलाने वाले आनंद कांबले और मोहम्मद शेख को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य बीमार लोग केईएम अस्पताल में भर्ती हैं।

3 मई को खाया था चिकन शावरमा

पुलिस ने बताया कि प्रथमेश 3 मई को अपने दोस्तों के साथ हनुमान चाली के पास चिकन शावरमा खाने गया था। अगले दिन उसे पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। 5 मई को तबीयत खराब होने पर उसे दोबारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के बाद घर भेज दिया गया। अगले दिन फिर उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

अप्रैल में 12 लोग हुए थे फूड प्वाइजनिंग के शिकार

मुंबई में फूड प्वाइजनिंग की यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले अप्रैल के अंतिम सप्ताह में गोरेगांव में सड़क किनारे चिकन शावरमा खाने से 12 लोग बीमार पड़ गए थे। उन्होंने फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हुई थी। 2 घटनाएं सामने आने के बाद बह्नमुंबई नगर निगम (BMC) ने अवैध फूड स्टॉलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि तेज गर्मी से सड़क किनारे मिलने वाले मांसाहार में कीटाणु पनपता है, जो खतरनाक है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story