Chhath Puja Politics: छठ पूजा को लेकर इन दो दलों में शुरू हुई राजनीति

Chhath Puja 2023
Chhath Puja Politics: पिछले कुछ वर्षों से दिल्ली में छठ पूजा जैसे महापर्व पर भी जमकर राजनीति होने लगी है। ऐसा लग रहा है कि इस वर्ष भी छठ का पवित्र महापर्व भाजपा और आम आदमी पार्टी की राजनीति का शिकार होने जा रहा है।
भाजपा ने छठ महापर्व को लेकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए अपने पूर्वांचल मोर्चा को आगे कर दिया है।
भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर छठ समितियों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल पर पूर्वांचलियों के प्रति सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।
दिल्ली भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने आरोप लगाया कि छठ पूजा को लेकर हमेशा ही अरविंद केजरीवाल ने एक सोची-समझी साजिश के तहत इसे रोकने या इस पर पाबंदी लगाने की कोशिश की है, जिसे अब भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। छठ पूजा की फंडिंग और तैयारियों को लेकर केजरीवाल सरकार ने जो भ्रष्टाचार किया है, उसको लेकर वे जन-जन तक जाएंगे।
-
Home
-
Menu

