Begin typing your search above and press return to search.

Chennai Mob Lynching: चलते ऑटो से महिला पर किया पेशाब, भड़की भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला; CCTV वीडियो हुआ वायरल

Chennai Crime News in Hindi: चेन्नई में चलते ऑटो से एक महिला पर पेशाब करने के आरोप में भीड़ ने 30 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना का CCTV फुटेज वायरल है।

Chennai Mob Lynching: चलते ऑटो से महिला पर किया पेशाब, भड़की भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला; CCTV वीडियो हुआ वायरल
X
By Ragib Asim

Chennai Crime: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक खौफनाक 'मॉब लिंचिंग' का मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत 30 वर्षीय वैन ड्राइवर कलाइसेलवन की भीड़ ने बीच सड़क पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि उसने चलते ऑटो से पेशाब किया था जिससे एक महिला के कपड़े गंदे हो गए थे। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे इलाके में भारी टेंशन का माहौल है।

नशे में बदतमीजी, आउट ऑफ कंट्रोल हुई भीड़

घटना के वक्त पेशे से वैन ड्राइवर कलाइसेलवन अपने दोस्त बालाजी के साथ एक ऑटो में सफर कर रहा था। पुलिस के मुताबिक दोनों भारी नशे में थे और ऑटो में बैठे-बैठे ही कलाइसेलवन ने सड़क पर पेशाब कर दिया जिसके छींटे वहां से गुजर रही एक महिला पर पड़े। जब महिला ने इस शर्मनाक हरकत पर आपत्ति जताई तो दोनों युवक अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा उसी से भिड़ गए और बदतमीजी शुरू कर दी। बीच सड़क पर महिला के साथ हो रही इस बदसलूकी को देखकर आसपास के लोग भड़क गए और दोनों पर टूट पड़े।

दोस्त की हालत क्रिटिकल, अस्पताल में तोड़ा दम

गुस्साए स्थानीय लोगों ने कलाइसेलवन और बालाजी की इस कदर बेरहमी से पिटाई की कि मुख्य आरोपी मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। क्रिटिकल कंडीशन में उसे तुरंत स्टेनली सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस हमले में उसका दोस्त बालाजी भी बुरी तरह घायल हुआ है और फिलहाल अस्पताल में उसका मेडिकल ट्रीटमेंट चल रहा है।

पुलिस की लापरवाही पर भड़के परिजन

इस मॉब लिंचिंग के बाद मृतक के परिजनों ने भारी हंगामा खड़ा कर दिया है। घरवालों ने पुलिस पर लापरवाही का सीधा आरोप लगाते हुए डेड बॉडी लेने से इनकार कर दिया है। परिवार का कहना है कि यह खौफनाक वारदात पुलिस स्टेशन के बिल्कुल करीब हुई लेकिन पुलिस ने बीच-बचाव करने या समय पर एंबुलेंस बुलाने की जहमत तक नहीं उठाई। परिजनों ने शर्त रखी है कि जब तक सभी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती वे अंतिम संस्कार के लिए शव रिसीव नहीं करेंगे।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक्शन में पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए चेन्नई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। इन्वेस्टिगेशन टीम इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि भीड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा सके जिन्होंने इस लिंचिंग को अंजाम दिया है। पुलिस की कई टीमें फरार हमलावरों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story