Begin typing your search above and press return to search.

CBSE बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव: अब साल में इतने बार होंगी 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, इस दिन से नियम होंगे लागू

CBSE ने अपनी परीक्षाओं के नियम में बड़ा बदलाव किया है..

CBSE बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव: अब साल में इतने बार होंगी 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, इस दिन से नियम होंगे लागू
X

NPG FILE PHOTO

By Ashish Kumar Goswami

CBSE Date Sheet 2026 Out: अगर आप या आपके परिवार में कोई 2026 में 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाला है, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। CBSE बोर्ड ने हाल ही में 2026 की परीक्षाओं को लेकर कुछ अहम घोषणाएं की हैं। सबसे बड़ी खबर है कि, 10वीं की बोर्ड परीक्षा अब साल में दो बार होगी। यह एक बहुत ही बड़ा बदलाव है, जो पहली बार हो रहा है।

परीक्षाओं की तारीखों की बात करें तो 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं 17 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 15 जुलाई, 2026 तक चलेंगी। परीक्षाओं का समय सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:30 या 1:30 बजे तक रहेगा। इससे छात्रों को सुबह के समय शांत माहौल में परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

10वीं की परीक्षा दो हिस्सों में होगी। पहला राउंड 17 फरवरी से 9 मार्च तक चलेगा, जबकि दूसरा राउंड 15 मई से 1 जून तक होगा। इसका सीधा फायदा यह होगा कि, अगर किसी छात्र की पहले राउंड में परफॉर्मेंस अच्छी नहीं रही, तो उन्हें दूसरे राउंड में बेहतर करने का मौका मिलेगा। यह छात्रों को तनाव से मुक्त रखने में मदद करेगा।

इसके अलावा, इस बार लगभग 45 लाख छात्र भारत और 26 दूसरे देशों से परीक्षा देंगे। परीक्षा खत्म होने के बाद, कॉपी चेक करने का काम लगभग 10 दिन में शुरू होकर 12 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इससे रिजल्ट जल्दी आने की उम्मीद है। CBSE ने यह भी साफ कर दिया है कि, ये अभी संभावित तारीखें हैं। असली और फाइनल डेटशीट स्कूलों द्वारा छात्रों की आखिरी लिस्ट जमा करने के बाद ही जारी की जाएगी। आप चाहें टी CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर पूरी जानकारी देख सकते हैं।

Next Story