Begin typing your search above and press return to search.

Chargesheet against Hemant Soren: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, जानिए जांच में क्या हुआ खुलासा

Chargesheet against Hemant Soren: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 600 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले में अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है।

Chargesheet against Hemant Soren: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, जानिए जांच में क्या हुआ खुलासा
X
By Ragib Asim

Chargesheet against Hemant Soren: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 600 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले में अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आरोपी बनाया गया है और कहा गया है कि वे यह घोटाला करने वाले "जमीन माफिया" का हिस्सा थे और अपराध की आय में उनका भी हिस्सा था। चार्जशीट में उन पर अधिकारियों के साथ सांठगांठ के जरिए 8.86 एकड़ सरकारी जमीन हड़पने का आरोप लगाया गया है।

ED ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि सोरेन ने 2011 से रांची के बारगैन इलाके में 8.86 एकड़ जमीन पर गैरकानूनी तरीके से कब्जा कर रखा है। ED के अनुसार, सोरेन ने अपने करीबी सहयोगियों रंजीत सिंह, हिलेरियस कच्छप और राजकुमार के जरिए जमीन पर कब्जा किया। चार्जशीट के मुताबिक, इस पूरे मामले में राजस्व अधिकारी भानू प्रताप प्रसाद की अहम भूमिका रही, जिन्हें हेमंत और अन्य 2 अधिकारियों के साथ मामले में आरोपी बनाया गया है।

चार्जशीट के अनुसार, भानू प्रताप एक सिंडिकेट का हिस्सा थे, जो जमीन हड़पने के लिए सरकारी जमीन के दस्तावेजों में बदलाव करता था। उन्हें सोरेन और अन्य कई सरकारी अधिकारियों से मदद मिलती थी। ED के अनुसार, प्रताप ने 8.86 एकड़ जमीन के दस्तावेजों से भी छेड़छाड़ की, जिससे इसे हड़पने का रास्ता साफ हुआ। दावा है कि ED को प्रताप के कार्यालय के 44 पेज की एक फाइल मिली, जिसमें इस जमीन के बारे में अहम जानकारी है।

चार्जशीट में कहा गया कि डायरी और एक अन्य आरोपी के फोन में मिले संदेशों से भानू प्रताप से जुड़े वित्तीय लेनदेन की पुष्टि हुई है। 8.86 एकड़ जमीन की देखभाल करने वाले संतोष मुंडा ने भी इस जमीन का मालिक 'मिनिस्टर जी' को बताया है। ED के अनुसार, सोरेन ही ये 'मिनिस्टर जी' हैं। एक अन्य आरोपी बिनोद कुमार के फोन से मिली एक तस्वीर में जमीन पर एक बैंक हॉल बनाने की योजना का खुलासा हुआ है।

ED को दिए बयान में सोरेन ने जमीन के बारे में अनभिज्ञता व्यक्त की और बिनोद के साथ अपने संवाद पर भी कुछ नहीं बोले। ED मामले में 33 गवाहों के बयान दर्ज कर चुकी है और हजारों पेज के दस्तावेज जब्त कर चुकी है।

31 जनवरी को गिरफ्तार किए गए थे सोरेन

बता दें, ED ने 31 जनवरी को सोरेन को गिरफ्तार किया था और वे अभी जेल में हैं। गिरफ्तारी से चंद मिनट पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। ED सोरेन के दिल्ली स्थित घर से 36 लाख रुपये नकदी और एक BMW कार जब्त कर चुकी है। इसके अलावा रांची की जमीन को भी जब्त किया जा चुका है, जिसकी कीमत 31 करोड़ आंकी गई है। अभी तक कुल 256 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हुई है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story