Begin typing your search above and press return to search.

Champai Soren Resignation: हेमंत सोरेन फिर बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री,चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा

Champai Soren Resignation: झारखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है और हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री आवास पर INDIA गठबंधन के विधायकों की बैठक में ये फैसला लिया गया है।

Champai Soren Resignation: हेमंत सोरेन फिर बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री,चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा
X
By Ragib Asim

Champai Soren Resignation: झारखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है और हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री आवास पर INDIA गठबंधन के विधायकों की बैठक में ये फैसला लिया गया है। जेल से बाहर आने के बाद हेमंत की ये पहली औपचारिक बैठक थी। इससे पहले खबरें थी कि राज्य में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है।

आज शाम रांची पहुंचेंगे राज्यपाल

रिपोर्ट्स के अनुसार, विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने हेमंत की नाम पर सहमति जताई है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन आज शाम रांची पहुंचे, जिसके बाद मुख्यमंत्री चंपई उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। खबरें हैं कि चंपई को पार्टी और प्रदेश के अंदर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। उन्हें समन्वय समिति का अध्यक्ष या JMM का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। कांग्रेस के किसी विधायक को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

बैठक में कौन-कौन शामिल हुआ?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गठबंधन के विधायकों को बैठक के लिए सोरेन ने सबसे खुद बातचीत की है। चंपई सरकार में शामिल सभी मंत्रियों को बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस के साथ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) विधायक को भी बुलाया गया है। हालांकि, अभी तक किसी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

चतरा से RJD के विधायक और कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा, "विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को नेता चुना जाएगा। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद चंपई सोरेन पद से इस्तीफा देंगे और उसके बाद नए मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन शपथ लेंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे।" उन्होंने कहा कि मंत्रियों की सूची भी तय हो गई है।

मुख्यमंत्री ने रद्द किए थे सभी कार्यक्रम

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। वे आज राजधानी रांची में आयोजित एक समारोह में 1,500 से अधिक नवचयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपने वाले थे। आखिरी समय में इस समारोह को रद्द कर दिया गया। 2 जुलाई को मुख्यमंत्री का दुमका में भी एक बड़ा कार्यक्रम होना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। इसके बाद पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र सौंपे और योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

जमानत पर बाहर हैं हेमंत

सोरेन कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में 5 महीने से जेल में बंद थे। उन्हें 28 जून को जमानत मिली है। इसी साल 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लंबी पूछताछ के बाद हेमंत को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 2 फरवरी को चंपई नए मुख्यमंत्री चुने गए थे। हेमंत पर रांची के बारगैन इलाके में 8.86 एकड़ जमीन पर गैरकानूनी तरीके से कब्जा करने के आरोप हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story