Begin typing your search above and press return to search.

गर्मी के बीच मौसम का यू टर्न: CG-MP-UP समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी, गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बादल

देशभर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने CG-MP-UP समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

weather update
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

रायपुर 15 मार्च 2026, देशभर में एक बार फिर से मौसम का यू टर्न देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी और धूप से लोगों को राहत मिलने वाली है क्योंकि मौसम विभाग ने 15 मार्च से 18 मार्च तक छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड और हरियाणा समेत कई राज्यों में गरज-चमक और आंधी तूफान के साथ ही बारिश की संभावना जताई है। चलिए जानते हैं कि आपके राज्य में आज का मौसम कैसा रहेगा ?

क्यों बिगड़ा मौसम का मिजाज ?

मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है, जिसके कारण देशभर का मौसम बिगड़ गया है। भीषण गर्मी और धूप से अब लोगों को राहत मिलने वाली है। आज 15 मार्च से 18 मार्च तक देशभर में मौसम बिगड़ा रहेगा। गरज-चमक और आंधी तूफान के साथ ही बारिश भी देखने को मिलेगी।

किन राज्यों में बारिश की चेतावनी ?

मौसम विभाग ने जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है उसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड और हरियाणा शामिल है। यहां गरज-चमक और आंधी तूफान के साथ ही बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। 18 से 20 मार्च के बाद से फिर से लोगों को भीषण गर्मी और धूप का सामना करना पड़ेगा।

कौन से राज्य के कितने जिलों में बारिश की चेतावनी ?

  • राजस्थान- 10 जिलों में बारिश की चेतावनी
  • मध्यप्रदेश- 12 जिलों में बारिश की चेतावनी
  • छत्तीसगढ़- मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी
  • उत्तर प्रदेश- 35 जिलों में बारिश की चेतावनी
  • बिहार- 22 जिलों में बारिश की चेतावनी
  • हरियाणा- हरियाणा के लगभग सभी जिलों में बारिश की चेतावनी

MD ने क्या सलाह दी ?

मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खासी, बुखार और हाइपोथर्मिया जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखने की अपील की गई है।

गर्मी से बचाव के लिए क्या करें ?

शरीर में पानी की मात्रा कम होने न दें।

तरबूज, खरबूजा सहित पानी से भरपूर फल-सब्जियां खाएं।

खान-पान का खास ख्याल रखें और तला हुआ भोजन खाने से बचें।

दोपहर में 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें। अगर जरूरी है, तो अपने सिर को ढक लें या फिर छाते का इस्तेमाल करें।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story