Begin typing your search above and press return to search.

Diwali Bonus 2025: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के वेतन के बराबर मिलेगा बोनस, जानें किसे मिलेगा फायदा

Festive Bonus 2025: केंद्र सरकार ने ग्रुप C, ग्रुप B गैर-राजपत्रित कर्मचारियों और CAPF कर्मियों को 30 दिन की सैलरी के बराबर बोनस देने का ऐलान किया।

Diwali Bonus 2025: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के वेतन के बराबर मिलेगा बोनस, जानें किसे मिलेगा फायदा
X
By Ragib Asim

Central Employees Bonus 2025: फेस्टिव सीजन की शुरुआत में ही केंद्र की मोदी सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दे दी है। वित्त मंत्रालय ने ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस के तौर पर 30 दिन की सैलरी के बराबर बोनस देने का ऐलान किया है। इस बार 2024-25 के लिए बोनस की राशि ₹6,908 तय की गई है।

किन्हें मिलेगा बोनस का फायदा?
यह बोनस उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जो 31 मार्च 2025 तक सेवा में बने रहे और जिन्होंने कम से कम लगातार छह महीने काम किया है। अगर किसी कर्मचारी ने पूरा साल काम नहीं किया है, तो उसे प्रो-राटा (Pro-rata) आधार पर (जितने महीने काम किया, उतने के हिसाब से) बोनस दिया जाएगा।
CAPF और अन्य कर्मचारियों को भी लाभ
केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF) और सशस्त्र बलों के पात्र कर्मचारी भी इस बोनस का फायदा उठा सकेंगे। केंद्र शासित प्रदेशों के वह कर्मचारी जो केंद्र सरकार के सैलरी स्ट्रक्चर पर काम करते हैं और किसी अन्य बोनस या एक्स-ग्रेशिया (Ex-Gratia) के पात्र नहीं हैं, उन्हें भी यह लाभ मिलेगा। एड-हॉक कर्मचारी जिनकी सेवा में कोई रुकावट नहीं है वह भी पात्र होंगे। कैजुअल लेबरर जिन्होंने पिछले तीन सालों में निर्धारित दिनों तक काम किया है, उन्हें भी बोनस मिलेगा। इनके लिए बोनस की राशि ₹1,184 तय की गई है।
बोनस पाने की शर्तें
कर्मचारी को 31 मार्च 2025 तक सेवा में होना चाहिए। अगर कोई कर्मचारी इस तारीख से पहले रिटायर, इस्तीफा या निधन के कारण सेवा से बाहर हो गया है, तो केवल वही पात्र होगा जिसने कम से कम छह महीने की सेवा की हो। जो कर्मचारी डेप्युटेशन पर अन्य संगठनों में कार्यरत हैं, उन्हें बोनस उनकी वर्तमान संस्था द्वारा मिलेगा। बोनस की राशि हमेशा निकटतम रुपये तक राउंड की जाएगी।
कैसे होगी बोनस की गणना?
बोनस की गणना अधिकतम ₹7,000 मासिक वेतन पर की जाएगी। सरकार ने फॉर्मूला इस तरह तय किया है 7,000 × 30 ÷ 30.4 = ₹6,907.89, जिसे राउंड कर ₹6,908 किया गया है। सरकार के इस फैसले से लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और सुरक्षा बलों को सीधा फायदा होगा। त्योहार के सीजन में बोनस उनके परिवारों के लिए राहत और खुशी लेकर आएगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story