Begin typing your search above and press return to search.

Bunty Bains News: सिद्धू मूसेवाला के करीबी और पंजाबी कंपोजर बंटी बैंस पर जानलेवा हमला, रेस्‍टोरेंट में बदमाशों ने की फायरिंग

Bunty Bains News: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर संगीतकार और गीतकार बंटी बैंस पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया है, जिसमें वह बाल-बाल बच गए है।

Bunty Bains News: सिद्धू मूसेवाला के करीबी और पंजाबी कंपोजर बंटी बैंस पर जानलेवा हमला, रेस्‍टोरेंट में बदमाशों ने की फायरिंग
X
By Ragib Asim

Bunty Bains News: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर संगीतकार और गीतकार बंटी बैंस पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया है, जिसमें वह बाल-बाल बच गए है। उन पर यह हमला पंजाब के मोहाली में सेक्टर-79 के एक रेस्तरां में हुआ है। उन्हें फोन कर रंगदारी की मांग की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई है। बंटी दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के बेहद करीबी थे।

बंटी ने इस घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने हमले के एक वीडियो भी सबूत के तौर पर दिया, जिसमें गोली से टूटी हुई खिड़की का शीशे नजर आ रहा है। इंडिया टुडे से बातचीत में बंटी ने खुलासा किया कि हमले के बाद उन्हें एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें उनसे 1 करोड़ रुपये की मांग की गई। मांग पूरी न करने पर उन्हें चेतावनी दी गई कि उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

बंटी को कथित तौर पर लकी पटियाल नाम के शख्स से फोन पर धमकी मिली थी, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह कुख्यात गैंगस्टर है और कनाडा से काम करता है। कहा जा रहा है कि लकी का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और बंबीहा गिरोह से भी गहरा संबंध है, जो पंजाब में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। फिलहाल पुलिस संगीतकार की शिकायत के आधार पर इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बंटी का सिद्धू से काफी पुराना और गहरा रिश्ता था। दोनों ने काफी समय तक साथ में काम किया है। दरअसल, जब सिद्धू जीवित थे तो बंटी की कंपनी ही उनके काम को संभालती थी। बंटी अकेले सिद्धू के ही नहीं, कई प्रमुख पंजाबी गायकों के करियर को संवारने में शामिल रहे हैं। बंटी ने '1996', 'काला शाह काला', 'सौंकन सौंकने', 'इश्क दी एप', 'लिगेसी' और '3AM इन मोहाली' जैसे कई शानदार एलब्म भी दिए हैं।

2022 में सिद्धू की हुई थी मौत

मई, 2022 में पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने रंजिश के चलते सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना पंजाब पुलिस द्वारा गायक की सुरक्षा वापस लेने के एक दिन बाद घटी थी।सिद्धू ने 2021 में कांग्रेस में शामिल होकर पंजाब विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वह असफल रहे थे। उन्होंने 'सो हाई', 'सेम बीफ', 'द लास्ट राइड', 'जस्ट लिसन' और '295' जैसे कई शानदार गानों से अपनी पहचान बनाई थी।

सिद्धू की हत्या के बाद से पंजाब में बिश्नोई और बंबीहा गिरोह सक्रिय हैं। बिश्नोई गिरोह ने सिद्धू की हत्या की जिम्मेदारी ली है तो बंबीहा गिरोह गायक की मौत का बदला लेना चाहता है। बंबीहा गिरोह बिश्नोई गिरोह को धमकी भी दे चुका है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story