Begin typing your search above and press return to search.

Bulandshahr Bridge Collapse: बुलंदशहर में गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल भरभरा कर गिर गया, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

Bilandsahar Bridge collapsed: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गंगा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा शुक्रवार देर रात भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Bulandshahr Bridge Collapse: बुलंदशहर में गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल भरभरा कर गिर गया, अखिलेश यादव ने साधा निशाना
X
By Ragib Asim

Bilandsahar Bridge collapsed: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गंगा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा शुक्रवार देर रात भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, पुल के 3 बीम गिरे हैं, जबकि 2 बीम में दरार आई है। घटना की सूचना पाकर जिलाधिकारी सीपी सिंह मौके पर पहुंच गए, उन्होंने हादसे का कारण मौसम की खराबी बताया है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में गुणवत्तायुक्त सामग्री न होने के आरोपों का खंडन किया।

यह पुल 83 करोड़ रुपये की लागत से बुलंदशहर के गजरौला गांव से अमरोहा के वीरमपुर गांव तक बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई 1,062 मीटर है। पुल का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (PWD) और सेतु निगम की देखरेख में हो रहा था। पुल का निर्माण 2 साल पहले शुरू हुआ था। गनीमत रही कि हादसा तब हुआ, जब श्रमिक काम करके लौट चुके थे। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित की है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story