Begin typing your search above and press return to search.

Budget 2024: मोदी सरकार 23 जुलाई को पेश करेगी बजट, संसद का सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा

Budget 2024-25 Date: देश में 18वीं लोकसभा के गठन के बाद अब मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है। केंद्रीय बजट 2024-25 की तारीखों का ऐलान भी हो गया है।

Budget 2024: मोदी सरकार 23 जुलाई को पेश करेगी बजट, संसद का सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा
X
By Ragib Asim

Budget 2024-25 Date: देश में 18वीं लोकसभा के गठन के बाद अब मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है। केंद्रीय बजट 2024-25 की तारीखों का ऐलान भी हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को संसद में आम बजट पेश करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्र सरकार की ओर से बजट सत्र के लिए भेजे गए प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी पुष्टि की है।

संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने दी जानकारी

संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने बजट सत्र की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को संसदीय कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन 22 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक बुलाने की मंजूरी दे दी है। इस बीच 23 जुलाई को केंद्रीय बजट 2024-25 लोकसभा में पेश किया जाएगा।'

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखने के साथ विश्लेषकों को महत्वपूर्ण नीतिगत निरंतरता की उम्मीद है। सरकार बुनियादी ढांचे के पूंजीगत व्यय, कारोबारी माहौल में सुधार और क्रमिक बजटीय पुनर्गठन पर जोर देना जारी रखेगी। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के अभियान के परिणामस्वरूप दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गई है। 2021 से 2024 के बीच भारत की वार्षिक विकास दर औसतन 8 प्रतिशत रही है।

आयकर में मिल सकती है छूट

इंडिया टुडे के अनुसार, केंद्रीय बजट की तारीखें घोषित होने के साथ अब इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि वित्त मंत्री इस बजट में लोगों को आयकर (इनकम टैक्स) में राहत की घोषणा कर सकती है। इसी तरह दो सरकारी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि सरकार बजट में ग्रामीण आवास के लिए राज्य सब्सिडी बढ़ाने की कर रही है, जिसमें पिछले साल की तुलना में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि होने की उम्मीद है।

सीतारमण के नाम दर्ज होगा यह खास रिकॉर्ड

इस साल दो बार बजट पेश हो रहा है। 1 फरवरी, 2024 को अंतरिम बजट पेश किया गया था, लेकिन अब नई सरकार का गठन होने के बाद पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। यह बजट पेश करने के साथ ही वित्त मंत्री सीतारमण के नाम खास रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। वह लगातार 7 केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। इस मामले में वह मोरारजी देसाई को पीछे छोड़ेंगी, जिन्होंने लगातार लगातार छह बजट पेश किए थे।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story