Begin typing your search above and press return to search.

BS Yediyurappa POCSO News: BJP नेता येदियुरप्पा पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, नाबालिग के यौन उत्पीड़न का आरोप

BS Yediyurappa POCSO News: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के सीनियर नेता बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एक महिला ने 81 वर्षीय येदियुरप्पा के खिलाफ अपनी 17 साल की बेटी के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

BS Yediyurappa POCSO News: BJP नेता येदियुरप्पा पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, नाबालिग के यौन उत्पीड़न का आरोप
X
By Ragib Asim

BS Yediyurappa POCSO News: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के सीनियर नेता बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एक महिला ने 81 वर्षीय येदियुरप्पा के खिलाफ अपनी 17 साल की बेटी के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

नाबालिग लड़की की मां ने बेंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस थाने में मामले की FIR दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक येदियुरप्पा ने पिछले महीने 2 फरवरी को इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया जब मां और बेटी रेप के एक मामले में मदद मांगने के लिए उनके के पास गईं थीं। उन्होंने येदियुरप्पा से कहा कि उनकी बेटी के साथ रेप हुआ है और जांच के लिए एसआईटी गठित होना चाहिए।

महिला के मुताबिक येदियुरप्पा उनकी 17 साल की बेटी को एक कमरे में ले गए और दरवाजा बंद कर दिया। वे उस कमरे में पांच मिनट तक रुके जहां उन्होंने कथित तौर पर बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। वापस लौटने पर, जब उसने येदियुरप्पा से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो येदियुरप्पा ने कहा कि वह जाँच कर रहे थे कि बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है या नहीं।

महिला के मुताबिक बाद में बीएस येदियुरप्पा ने इस कुकृत्य के लिए माफी मांगी और कहा कि इस मामले को बाहर किसी को न बताएं। बहरहाल, मामले पर येदियुरप्पा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, 81 वर्षीय भाजपा नेता द्वारा नेता द्वारा कथित तौर पर 17 वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीडन का मामला सामने आने के बाद कर्नाटक की सियासत गरमा गई है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story