Begin typing your search above and press return to search.

हैदराबाद जा रही ब्रिटिश एयरवेज के प्लेन की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, 169 यात्री थे सवार

British Airways Emergency Landing: लंदन से हैदराबाद रहे ब्रिटिश एयरवेज के बोइंग 787 फ़्लाइट की हैदराबाद में तकनीकी खराबी के नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गयी.

British Airways Emergency Landing
X

सोर्स- इंटरनेट 

By Neha Yadav

British Airways Emergency Landing: 20 फरवरी 2026, मंगलवार सुबह नागपुर एयरपोर्ट पर ब्रिटिश एयरवेज की बोइंग 787 फ्लाइट (British Airways Boeing 787 flight) की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गयी. फ्लाइट लंदन से हैदराबाद जा रही थी, जिसमे 169 पैसेंजर सवार थे. लेकिन तकनीकी खराबी के कारण लैंडिंग करवानी पड़ी.

क्यों हुई इमरजेंसी लैंडिंग

जानकारी के मुताबिक़, ब्रिटिश एयरवेज का बोइंग 787 फ़्लाइट लंदन से हैदराबाद जा रहा था, फ़्लाइट में 169 यात्री सवार थे. फ़्लाइट को हैदराबाद में लैंडिंग करना था. लेकिन वहां मौसम खराब हो गया. जिस वजह से फ़्लाइट को नागपुर एयरपोर्ट लैंड करवाना पड़ा.

सुबह करीब 5:30 बजे नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करवाई गयी. हालाँकि इस घटना में फ़्लाइट में सवार 169 यात्री को कुछ भी नहीं हुआ. सभी सुरक्षित है. अधिकारियों के मुताबिक, रेगुलेटरी अथॉरिटीज टेक्निकल खराबी की जांच कर रही हैं.

झारखण्ड में भी हुआ हादसा

बता दें, सोमवार शाम झारखण्ड में भी प्लेन हादसा हुआ. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट चार्टर एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया स्थित कथीयातु के घने जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. . इस भीषण हादसे में विमान में सवार मरीज, डॉक्टर और पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

कैसे हुआ प्लेन क्रैश

परिवार एयर एंबुलेंस बुक कर इलाज के लिए रांची से दिल्ली जा रहे थे. रेड बर्ड एविएशन की इस एयर एंबुलेंस ने शाम करीब 7:11 बजे रांची से दिल्ली के लिए टेकऑफ किया था. उड़ान भरने के मात्र 20 मिनट बाद ही विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया और वह रास्ते से गायब हो गया. बताया जा रहा है कि इलाके में खराब मौसम और तेज आंधी-तूफान की वजह से विमान अनियंत्रित होकर जतरा के जंगलों में गिर गया. जिंसमे सभी की मौत हो गयी. मृतकों में दो पायलट, मरीज संजय कुमार, मरीज की पत्नी अर्चना देवी, भांजा ध्रुव कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता, एक पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा शामिल थे.


Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story