Begin typing your search above and press return to search.

Brajesh Pathak News: UP के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने फहराया उल्टा तिरंगा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Brajesh Pathak News: स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ पर देशभर में बाइक रैली और जुलूस का आयोजन किया गया। इस दौरान लाखों लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले। ऐसी ही एक रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है

Brajesh Pathak News: UP के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने फहराया उल्टा तिरंगा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
X
By Ragib Asim

Brajesh Pathak News: स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ पर देशभर में बाइक रैली और जुलूस का आयोजन किया गया। इस दौरान लाखों लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले। ऐसी ही एक रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक उल्टा तिरंगा लहराते दिख रहे हैं। पाठक जीप पर खड़े हैं और तिरंगा लहरा रहे हैं। उनके साथ काफी लोग हैं। रैली किस शहर में निकाली जा रही थी, ये स्पष्ट नहीं है।

ऐसा ही एक वीडियो असम के गुवाहाटी से भी सामने आया है, जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाबेश कलिता ने पार्टी कार्यालय में उल्टा तिरंगा झंडा फहरा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जारी होने के बाद नागांव जिले के 3 लोगों ने कलिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, वीडियो में दिख रहा है कि उल्टा तिरंगा फहराने के बाद उसको उतारा जाता है और ठीक करके दोबारा से फहराया जाता है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story