Begin typing your search above and press return to search.

Rajyogini Dadi Ratanmohini Passes Away At 101: ब्रह्माकुमारीज की दादी रतनमोहिनी का निधन, शांतिवन में उमड़ा जनसैलाब, 10 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार

Rajyogini Dadi Ratanmohini Passes Away At 101: ब्रह्माकुमारी संस्था की मुख्य प्रशासिका और योग-तपस्या की जीवंत मिसाल आदरणीय दादी रतनमोहिनी जी का सोमवार देर रात निधन हो गया।

Rajyogini Dadi Ratanmohini Passes Away At 101: ब्रह्माकुमारीज की दादी रतनमोहिनी का निधन, शांतिवन में उमड़ा जनसैलाब, 10 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार
X
By Ragib Asim

Rajyogini Dadi Ratanmohini Passes Away At 101: ब्रह्माकुमारी संस्था की मुख्य प्रशासिका और योग-तपस्या की जीवंत मिसाल आदरणीय दादी रतनमोहिनी जी का सोमवार देर रात निधन हो गया। 101 वर्षीय दादी मां ने रात 1:20 बजे अहमदाबाद के जोइडिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके पार्थिक शरीर को माउंट आबू स्थित शांतिवन मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहां सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है।

13 की उम्र में अपनाया ब्रह्माकुमारी जीवन

दादी रतनमोहिनी मात्र 13 वर्ष की आयु में ब्रह्माकुमारी आंदोलन से जुड़ गई थीं, और तब से आजीवन समाज सेवा, आध्यात्मिक शिक्षा और महिलाओं के उत्थान में समर्पित रहीं। उन्होंने 2006 में युवाओं के लिए विशाल पदयात्रा का आयोजन किया, जिसे लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।

डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

20 फरवरी 2014 को, गुलबर्गा विश्वविद्यालय ने उन्हें आध्यात्मिक व सामाजिक योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा था। यह उपाधि कुलपति प्रोफेसर ईटी पुट्टैया और रजिस्ट्रार प्रोफेसर चंद्रकांत यतनूर ने संयुक्त रूप से प्रदान की थी।

10 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार

दादी मां का अंतिम संस्कार 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे शांतिवन परिसर में किया जाएगा। देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिनके लिए यह क्षति व्यक्तिगत और आध्यात्मिक दोनों ही रूपों में बेहद गहरी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story