Begin typing your search above and press return to search.

Kerala Lottery Results: चंदा इकठ्ठा कर खरीदा था 250 रुपये का टिकट, लगी 10 करोड़ की लॉटरी, जानिए पूरा मामला

Kerala Lottery Results: गरीब परिवार से आने वाली केरल की महिलाओं के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. दरअसल केरल की रहने वाली 11 महिलाओं की करोड़ों रुपये की लॉटरी लग गई.

Kerala Lottery Results: चंदा इकठ्ठा कर खरीदा था 250 रुपये का टिकट, लगी 10 करोड़ की लॉटरी, जानिए पूरा मामला
X
By Ragib Asim

Kerala Lottery Results: गरीब परिवार से आने वाली केरल की महिलाओं के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. दरअसल केरल की रहने वाली 11 महिलाओं की करोड़ों रुपये की लॉटरी लग गई. जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो वो हैरान रह गई. वे कचड़ा उठाने का काम करती है. परिवार में अकेली कमाने वाली इन महिलाओं को 10 करोड़ रुपये का जैकपॉट लगा है. वहीं उनमें से एक ने अपनी किस्मत आजमाने के लिए एक साथी से कुछ पैसे उधार लिए थे.

मल्लापुरम के परप्पनंगडी नगर पालिका के अंतर्गत आने वाली हरित कर्म सेना की सदस्य इन 11 महिलाओं ने कभी सपने में भी लॉटरी लगने के बारे में नहीं सोचा था. महिलाओं को गुजारा करने में काफी कठिनाई होती थी और हरिता कर्म सेना के सदस्यों के रूप में उन्हें जो मामूली वेतन मिलता है, वही उनके परिवारों के लिए एकमात्र सहारा है. आज जब लॉट्री ड्रॉ का ऐलान हुआ तो वे दंग रह गई. एक महिला ने बताया कि वे लकी ड्रॉ का बेसबरी से इंतजार कर रही थी. लेकिन उसे पहले पता चला कि जीत किसी और की हुई है.

समूह की एक सदस्य ने कहा, हमने पहले भी पैसे जमा करके लॉटरी टिकट खरीदे हैं. लेकिन यह पहली बार है जब हमने कोई बड़ा पुरस्कार जीता है. एक अन्य सदस्य ने कहा, हम बेसब्री से ड्रा का इंतजार कर रहे थे. तभी किसी ने बताया कि पड़ोसी पलक्कड़ के एक टिकट नंबर को विजेता घोषित किया गया है. हम सभी मायूस हो गए लेकिन जब हमें बाद में पता चला कि पहला नंबर हमारे टिकट का लगा है तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. हम सभी अपने अपने जीवन में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. लॉटरी में जीती रकम हमारी समस्याओं को हल करने में मदद करेगी.

उधार पैसे जुटा कर टिकट खरीदने वाली इन महिलाओं ने कल्पना भी नहीं किया था कि जीवन में कभी इतना बड़ा जैकपॉट लगेगा. हरित कर्म सेना घरों और अन्य जगहों से कचरा जमा करती है. गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे को जमा कर उसे रिसाइकलिंग के लिए भेजा जाता है. इस संस्थान की अध्यक्ष बताती हैं कि ये महिलाएं बहुत मेहनती हैं. सबसे योग्य लोगों का किस्मत चमका है. इनके परिवार में ये अकेले कमाने वाली हैं. बड़ी जिम्मेदारी है परिवार के सदस्य का इलाज, बेटी की शादी जैसे कई जरूरी काम इनके आसान हो जाएंगे.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story