Begin typing your search above and press return to search.

Bombay High Court: नाबालिग पत्नी से बिना सहमति के शारीरिक संबंध बनाना बलात्कार है, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Bombay High Court: बाॅम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ ने नाबलिग पत्नी की ओर से दर्ज कराई कराई गई रेप की शिकायत पर मिली 10 साल की सजा को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए अहम फैसला सुनाया है।

Bhopal Rape Case: MP में अजमेर  जैसा कांड...  नाम बदलकर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया
X

Bhopal Rape Case

By Ragib Asim

Bombay High Court: बाॅम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ ने नाबलिग पत्नी की ओर से दर्ज कराई कराई गई रेप की शिकायत पर मिली 10 साल की सजा को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि नाबालिग पत्नी के साथ सहमति से बनाया गया शारीरिक संबंध भी रेप है और इसमें कोई कानूनी बचाव स्वीकार नहीं है। कोर्ट ने आरोपी की याचिका खारिज कर उसकी 10 साल कारवास की सजा को बरकरार रखा है।

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी और युवती के बीच 3-4 साल से प्रेम संबंध थे। साल 2018 में आरोपी ने नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर इच्छा के विरुद्ध उससे शारीरिक संबंध बना। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। परिवार के विरोध के बाद आरोपी ने उससे शादी कर ली, लेकिन शादी के बाद उसने युवती को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और पेट में पल रहे बच्चे को अपनाने से इनकार करते हुए गर्भपात कराने का दबाव बनाया।

2019 में दर्ज कराई शिकायत

युवक की प्रताड़ना से दुखी को होकर युवती उससे अलग हो गई और फिर मई 2019 में उसके खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और फिर स्थानीय कोर्ट ने उसे 10 साल जेल की सजा सुना दी। आरोपी ने कोर्ट के आदेश को हाई कोर्ट में यह कहते हुए चुनौती दी कि उसने युवती की सहमति से संबंध बनाए और फिर उससे शादी भी की थी। ऐसे में उसे बरी किया जाना चाहिए।

कोर्ट का फैसला?

मामले में जस्टिस जीए सनप की पीठ ने कहा, "यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की के साथ यौन संबंध बलात्कार है, चाहे वह विवाहित हो या नहीं।" कोर्ट ने कहा, "जब पत्नी या लड़की, जिसे कथित तौर पर पत्नी बताया गया है की आयु 18 वर्ष से कम है, तो पत्नी के साथ सहमति से यौन संबंध बनाने का बचाव उपलब्ध नहीं है।" इसके बाद कोर्ट ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story