Begin typing your search above and press return to search.

BMC Mayor Election 2026 : BMC में इस बार खिलेगा कमल : शिंदे गुट को नहीं मिलेगा मेयर पद, जानें कब होगा मुंबई के नए महापौर का चुनाव

देश की सबसे अमीर महा नगरपालिका यानी बृहन्मुंबई महा नगर पालिका BMC को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, सूत्रो के मुताबिक, इस बार मुंबई का नया मेयर भारतीय जनता पार्टी का ही होगा

BMC Mayor Election 2026 : BMC में इस बार खिलेगा कमल : शिंदे गुट को नहीं मिलेगा मेयर पद, जानें कब होगा मुंबई के नए महापौर का चुनाव
X

BMC Mayor Election 2026 : BMC में इस बार खिलेगा कमल : शिंदे गुट को नहीं मिलेगा मेयर पद, जानें कब होगा मुंबई के नए महापौर का चुनाव

By Uma Verma

मुंबई : BMC Mayor Election 2026 : देश की सबसे अमीर महा नगरपालिका यानी बृहन्मुंबई महा नगर पालिका BMC को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, सूत्रो के मुताबिक, इस बार मुंबई का नया मेयर भारतीय जनता पार्टी का ही होगा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ वाली शिवसेना को इस बार यह पद नही दिया जाएगा, बीएमसी के नए मेयर के चुनाव के लिए 30 जनवरी की तारीख तय की गई है

BMC Mayor Election 2026 : बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी

हाल ही मे सम्पन्न हुए बीएमसी चुनावो में 227 सीटो मे से 89 सीटे जीतकर बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, हालांकि बहुमत के अकडो से दूर होने के बावजूद बीजेपी ने साफ कर दिया है की मेयर की कुर्सी पर उसका ही उम्मीदवार बैठेगा, वही शिंदे सेना भी इस पद को आसानी से छोड़ने के मूड मे नही दिख रही थी, लेकिन गठबंधन के समीकरणो को देखते हुए अब पलड़ा बीजेपी का भारी नजर आ रहा है

मुंबई मे होटल पॉलिटिक्स का चर्चा

नतीजो के बाद मुंबई मे एक बार फिर होटल पॉलिटिक्स की चर्चा हो रही है, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी के सभी 29 नए पार्षदो को मुंबई के एक आलीशान होटल में शिफ्ट कर दिया है, पार्टी का कहना है की यह एक ट्रेनिंग सत्र है, जहा नए पार्षदो को काम करने का तरीका सिखाया जा रहा है लेकिन विपक्षी पार्टी इसे पार्षद टूटने के डर से की गई बंदी बता रहे है

मेयर चुनाव की क्या है कानूनी प्रक्रिया

बीएमसी मे मेयर का चुनाव एक खास कानूनी प्रक्रिया के हिसाब से होता है, सबसे पहले नई असेंबली का औपचारिक गठन होता है, जिसके बाद आरक्षण की लॉटरी निकाली जाती है, यह पद रोटेशन के आधार पर आरक्षित जैसे महिला, एससी, एसटी या ओबीसी हो सकता है, जब तक सरकार की ओर से आरक्षण की आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हो जाती, तब तक कोई भी पार्टी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नही कर सकता

30 जनवरी को मिलेगा मुंबई को नया मेयर

मुंबई को उसका नया महापौर मिलने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है 30 जनवरी तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने की पूरी संभावना है पार्षदों द्वारा वोटिंग के जरिए मेयर का चुनाव किया जाएगा, अब देखना बेहद दिलचस्प होगा की बीजेपी और शिंदे सेना के बीच इस पद को लेकर आपसी सहमति बनती है और विपक्ष इस पर क्या रणनीति अपनाता है

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story