Begin typing your search above and press return to search.

BMC Action Dharavi Masjid Row: मुंबई के धारावी में अवैध मस्जिद तोड़ने पर बवाल! BMC टीम पर हमला

BMC Action Dharavi Masjid Row: मुंबई के धारावी इलाके में शनिवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की टीम पर उस समय हमला हुआ जब वे एक मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने के लिए पहुंचे थे।

BMC Action Dharavi Masjid Row: मुंबई के धारावी में अवैध मस्जिद तोड़ने पर बवाल! BMC टीम पर हमला
X
By Ragib Asim

BMC Action Dharavi Masjid Row: मुंबई के धारावी इलाके में शनिवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की टीम पर उस समय हमला हुआ जब वे एक मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने के लिए पहुंचे थे। सुभानिया मस्जिद के अवैध निर्माण को तोड़ने के दौरान लोगों ने विरोध किया, रास्ता रोक दिया, और टीम पर पथराव कर दिया, जिससे BMC के वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।

BMC अधिकारियों के अनुसार, धारावी की 90 फीट रोड पर बनी इस मस्जिद के एक हिस्से का निर्माण अवैध तरीके से किया गया था। पिछले साल मस्जिद कमेटी को इस बारे में नोटिस भेजा गया था, लेकिन कोई हल नहीं निकला। जब BMC की टीम कार्रवाई करने पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और रास्ता अवरुद्ध कर दिया।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने विरोध जारी रखा और BMC के खिलाफ नारेबाजी की। तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए, BMC ने 8 दिन के लिए कार्रवाई को रोक दिया है। इस बीच, मस्जिद कमेटी ने अदालत का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है।

मुस्लिम समुदाय का कहना है कि यह मस्जिद 25 साल पुरानी है और इसका निर्माण पूरी तरह से वैध है। उनके अनुसार, BMC इसे अवैध बताकर तोड़ने की कोशिश कर रही है, जो वे किसी भी स्थिति में नहीं होने देंगे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story